Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग:विनेश फोगाट की सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत, BJP कैंडिडेट से धक्कामुक्की; रोहतक-भिवानी में झड़प

दैनिक उजाला, चंडीगढ़ : हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71% जींद जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08% ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है।

अब तक के 3 अपडेट्स…

रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।

सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।

जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।

सिरसा में पूर्व CM ओपी चौटाला ने वोट डाला

नूंह से AAP उम्मीदवार राबिया किदवई ने वोट डाला

464 निर्दलीय समेत 1031 उम्मीदवार मैदान में

इस चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगाट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार हैं।

राज्य में पहली बार 5 राजनीतिक दल- कांग्रेस, भाजपा, जननायक जनता पार्टी (JJP), इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और आम आदमी पार्टी (AAP) चुनाव मैदान में है। भाजपा और AAP को छोड़कर बाकी सभी दल दूसरे दलों के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने CPI-M के साथ एक सीट पर गठबंधन किया है। वहीं जजपा, सांसद चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी (ASP) के साथ, जबकि इनेलो, बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।

सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *