Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग:रुझान में उलटफेर, भाजपा को 47 सीटों के साथ बहुमत, कांग्रेस 36 पर आगे; विनेश फोगाट पिछड़ीं

चंडीगढ़ : हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए काउंटिंग जारी है। रुझानों में बड़ा उलटफेर हो गया है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। इससे पहले शुरुआती रुझानों में सुबह 8 बजे से कांग्रेस एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

जैसे ही 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आ गई और दोनों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा आ गया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं। इसके बा भाजपा 46 सीटों तक पहुंच गई।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 27 सीटों पर बीजेपी की लीड 2 हजार से कम है। इन पर कभी भी उलटफेर हो सकता है। लाडवा सीट से सीएम नायाब सिंह सैनी और हिसार से सावित्री जिंदल आगे चल रहे हैं। जुलाना सीट से विनेश फोगाट पीछे हो गई हैं।

5 अक्टूबर को हुए चुनाव में प्रदेश में 67.90% वोटिंग हुई थी, जो पिछले चुनाव से 0.03% कम है।

सबका दावा- सरकार बनाएंगे

  • सीएम नायब सैनी: हरियाणा में भाजपा की सरकार आएगी, 8 अक्टूबर को आएगी और पूर्ण बहुमत से आएगी। हमें पूर्ण विश्वास है, हमने हरियाणा को गति देने का काम किया है।
  • पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा: जब से हमने चुनाव प्रचार शुरू किया है, तब से मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस के पक्ष में लहर है। कांग्रेस प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा जा रही है और कांग्रेस आ रही है।
  • इनेलो महासचिव अभय चौटाला: ये जो एग्जिट पोल आता है, ये पुराने आंकड़े दिखाते हैं। एग्जिट पोल मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का भी आया था। वहां कांग्रेस की सरकार दिखाई थी, लेकिन बनी बीजेपी की सरकार। जो सरकार बनाने के दावे कर रहे हैं उनके दावे ध्वस्त हो जाएंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *