Breaking
Wed. Mar 11th, 2026

पत्नी को कुल्हाड़ी से काट ट्रेन के आगे कूदा पति:दादरी में रात को कहासुनी हुई, गर्दन और शरीर पर कई वार किए

चरखी दादरी : हरियाणा के चरखी दादरी में एक व्यक्ति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी में मंगलवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाकर पत्नी पर लगातार कई वार किए। महिला की गर्दन और शरीर पर हमले से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी।

बताया जा रहा है कि पत्नी मूलरूप से प्रयागराज की थीं। यह भी चर्चा है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने एक नोट भी मौके पर छोड़ा। हालांकि, पुलिस की तरफ इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है।

रावलधी गांव में महिला की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच करते हुए।

रावलधी गांव में महिला की हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच करते हुए।

  • पति ने पहले पत्नी को थप्पड़ माराः दरअसल, घटना दादरी के रावलधी गांव की है। यहां पति शक्ति और उसकी पत्नी गंगा में मंगलवार शाम बहस हो गई। बहस के बीच शक्ति ने गंगा के मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद मामला बढ़ गया। दोनों में हाथापाई हो गई।
  • बहस बढ़ने पर कुल्हाड़ी से काटाः दोनों में बहस बढ़ने के बाद शक्ति ने गुस्से में गंगा को गालियां दी और उसने बाद घर में पड़ी कुल्हाड़ी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया। शक्ति यहीं नहीं रुका। उसने पत्नी गंगा के धड़ पर भी हमला किया, जिससे उसका काफी खून बह गया और मौके पर मौत हो कई।
  • बेटी ने चाचा को दी मां की मौत की सूचनाः वारदात के बाद दोनों की पांच साल की बेटी ने इसकी सूचना अपने चाचा को दी। चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो गंगा खून से लथपथ पड़ी थी और उसकी मौत हो चुकी थी। आरोपी पति शक्ति वहां से फरार हो गया।
  • पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचीः ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद थाना सदर की पुलिस टीम, डीएसपी और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने और उंगलियों के निशान जुटाए।
  • रेलवे ट्रैक पर मिला पति का शवः घटना के कुछ घंटे बाद बुधवार सुबह शक्ति का शव गांव के पास रेलवे लाइन पर मिला। पुलिस के अनुसार, पत्नी की हत्या के बाद शक्ति रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और चलती ट्रेन के आगे कूद गया। मामले में रेलवे पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।
रावलधी गांव में महिला की हत्या पर पूछताछ करते हुए पुलिस कर्मी।

रावलधी गांव में महिला की हत्या पर पूछताछ करते हुए पुलिस कर्मी।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। महिला के मायके पक्ष के आने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *