Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

मोदी बोले- हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड लगाएं:वही खरीदें जिसमें देशवासी का पसीना हो

 धार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 75वें जन्मदिन पर बुधवार को मध्यप्रदेश के धार में कहा, “ये नया भारत है। ये परमाणु धमकी से नहीं डरता। हम घर में घुसकर मारते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में हमारे जवानों ने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।

पीएम मोदी ने स्वदेशी चीजें खरीदने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि ​​​आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हर दुकान पर बोर्ड हो- गर्व से कहो- ये स्वदेशी है। मोदी ने लोगों से नारा लगवाया कि- गर्व से कहो, ये स्वदेशी है।

पीएम ने बदनावर तहसील के भैंसोला गांव में पीएम मित्र पार्क की आधारशिला रखी। यहां खुली जीप में लोगों का अभिवादन किया। साथ ही राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा के लिए सिंगल क्लिक पर राशि ट्रांसफर की।

उन्होंने कहा, “धार की धरती पराक्रम की धरती है। मां भारती की आन-बान-शान से बड़ा कुछ नहीं। हमारा हर पल देश के लिए समर्पित हो। देश की मर-मिटने की सौगंध लेकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने सबकुछ देश के लिए समर्पित कर दिया था।”

धार के बदनावर में कार्यक्रम स्थल पर हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।

धार के बदनावर में कार्यक्रम स्थल पर हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन किया।

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव भी थे।

पीएम मोदी ने स्वास्थ्य केंद्र की प्रदर्शनी देखी। इस दौरान उनके साथ सीएम मोहन यादव भी थे।

पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी की।

पीएम मोदी ने प्रदर्शनी में स्वास्थ्यकर्मियों से बात भी की।

मंच पर पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच किसी मुद्दे पर बात हुई।

मंच पर पीएम मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के बीच किसी मुद्दे पर बात हुई।

पीएम का मंच पर मालवा-निमाड़ की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

पीएम का मंच पर मालवा-निमाड़ की पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया।

पीएम ने एक बगिया मां के नाम अभियान के तहत लक्ष्मी डोडिया को सम्मानित किया।

पीएम ने धार की आराधना कलमी को सिकलसेल एनीमिया का जेनेरिक कार्ड दिया।

पीएम ने धार की आराधना कलमी को सिकलसेल एनीमिया का जेनेरिक कार्ड दिया।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

पीएम बोले- माताओं–बहनों के जीवन की मुश्किलें कम की

पीएम ने कहा- मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि माताओं–बहनों का जीवन आसान बनाऊं, उनकी मुश्किलें कम करूं। स्वच्छ भारत योजना के तहत शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, आयुष्मान योजना… इन सभी ने माताओं–बहनों के जीवन की मुश्किलें कम की और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया है। मैं भाइयों से भी कहूंगा, आप भी मेरा साथ दीजिए और माताओं–बहनों के स्वास्थ्य का परीक्षण जरूर करवाएं।

सिकससेल स्क्रीनिंग का पहला और 1 करोड़वां कार्ड एमपी में ही दिया

पीएम ने कहा- मध्यप्रदेश की धरती से एक और अभियान की चर्चा करना चाहता हूं। हमारे आदिवासी इलाकों में सिकलसेल एनीमिया एक बड़ा संकट है। हमारी सरकार आदिवासी भाई–बहनों को इस बीमारी से बचाने के लिए राष्ट्रीय मिशन चला रही है। इसकी शुरुआत हमने 2023 में शहडोल से की थी।

सिकलसेल स्क्रीनिंग का पहला कार्ड शहडोल में दिया था। आज एक करोड़वां कार्ड भी मध्यप्रदेश में दिया है। अब तक इस अभियान के तहत पूरे देश में पांच करोड़ से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। इससे लाखों आदिवासियों का जीवन सुरक्षित हुआ है। ये काम आने वाली पीढ़ियों के लिए बहुत बड़ा आशीर्वाद बनने वाला है। जिनका जन्म नहीं हुआ है, हम उनके लिए काम कर रहे हैं। आज की पीढ़ी स्वस्थ हो जाएगी तो नई पीढ़ी सुरक्षित होगी।

मोदी बोले- देश में बना सामान खरीदें, ये विकसित भारत के लिए जरूरी

पीएम ने कहा ​​​​​​, “आप जो भी खरीदें, वो देश में ही बना होना चाहिए। उसमें पसीना किसी देशवासी का होना चाहिए। आप भी देश के लिए मेरी मदद कीजिए। मुझे 2047 विकसित भारत बनाकर रहना है। उसका रास्ता आत्मनिर्भर भारत से जाता है।

आप जो भी बेचें, वह देश में ही बना होना चाहिए।महात्मा गांधी ने स्वदेशी को आजादी का आंदोलन बनाया था। हमें इसे विकसित भारत के लिए जरूरी बनाना है। हम दिवाली की मूर्तियां, सजावट का सामान, टीवी-फ्रिज खरीदते समय देखें कि ये देश में बना है कि नहीं।

मोदी ने बताया- राज्य सरकार 5F पर काम कर रही है

मोदी बोले कि हमारी सरकार फार्म, फाइबर, फैक्ट्री, फैशन और फॉरेन पर काम कर रहे हैं। धार के पीएम मित्र पार्क में जरूरी इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम पूरा कर लिया है। यहां रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। यहां से मैन्युफेक्चरिंग की लागत कम होगी। हम ऐसे 6 पीएम मित्र पार्क बनाने जा रहे हैं।

मोदी बोले- गरीब को केंद्र में रखकर योजनाएं बना रहे

पीएम ने कहा, “हमारी सरकार का जोर बहनों-बेटियों को सशक्त करने पर है। करोड़ों बहनें मुद्रा लोन लेकर नए उद्योग लगा रही हैं। सरकार 3 करोड़ ग्रामीण बहनों को लखपति दीदी बनाने के अभियान में जुटी है। इतने कम समय में करीब 2 करोड़ बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं।

पिछले 11 साल में गरीब कल्याण, गरीब की सेवा और उसके जीवन में बेहतरी यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है। गरीब की सेवा कभी बेकार नहीं जाती। गरीब को थोड़ा सहारा मिल जाए, वह समुंदर पार कर जाता है। गरीब की पीड़ा मेरी अपनी पीड़ा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *