Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

गुजरात-राजस्थान से सटे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट:एमपी के 5 जिलों में 4 इंच पानी गिरने का अनुमान

  • भोपाल-जबलपुर में आज एंटर होगा मानसून

भोपाल : मध्यप्रदेश के इंदौर समेत 19 जिलों में मानसून की एंट्री हो गई है। अगले 24 घंटे के अंदर यह भोपाल, उज्जैन-जबलपुर में भी पहुंच सकता है। इसी बीच बुधवार को गुजरात-राजस्थान से सटे 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें मालवा-निमाड़ (इंदौर-उज्जैन संभाग) के धार, झाबुआ, रतलाम, नीमच और मंदसौर शामिल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर समेत पूरे प्रदेश में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक वाला मौसम रहेगा।

सिंगरौली में बिजली गिरने से 2 बच्चियों की मौत

इससे पहले मंगलवार को प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। सिंगरौली में आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं, भोपाल, राजगढ़, धार, रतलाम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सतना, टीकमगढ़ समेत कई जिलों में बारिश दर्ज की गई।

बारिश की वजह से दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। शिवपुरी में पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री रहा। वहीं, सबसे कम तापमान इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 5 बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 34.4 डिग्री, इंदौर में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 38.5 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री और जबलपुर में पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर को तेज बारिश हुई।

छिंदवाड़ा में मंगलवार दोपहर को तेज बारिश हुई।

अभी आंधी-बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि फिलहाल आंधी और बारिश के 4 सिस्टम एक्टिव हैं। गुजरात क्षेत्र और पड़ोसी हिस्से में लो प्रेशर एरिया (कम दवाब क्षेत्र) और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और टर्फ की एक्टिविटी भी देखने को मिल रही है। इस वजह से अगले चार दिन तक पूरे मध्यप्रदेश में मौसम बदला रहेगा। कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 24 घंटे में सवा 4 इंच पानी गिर सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *