Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

जवान बेटे का शव देखकर पिता को आया हार्ट अटैक:दतिया में सड़क हादसे में गई थी जान; पिता-पुत्र की मौत से गांव में मातम

दतिया : दतिया में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पिता ने जब उसका शव देखा तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जिससे उनकी भी जान चली गई। दोनों का एक साथ पोस्टमॉर्टम किया गया।

ये घटना शनिवार को जिले के थरेट थाना क्षेत्र के सेथरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, गांव के आनंदपाल बघेल (उम्र 24 साल) मुंबई में ट्रक चलाता था। 5 सितंबर को मुंबई में ही उसका एक्सीडेंट हो गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन उसे 10 सितंबर को ग्वालियर लाए, जहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार (13 सितंबर) को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शनिवार दोपहर में आनंदपाल का शव जब उसके गांव पहुंचा तो पूरा माहौल मातम में बदल गया। पिता रामबरन बघेल (उम्र 45 साल) अपने इकलौते बेटे का शव देखकर सदमे में आ गए। उन्हें हार्ट अटैक आ गया। गांव वाले उन्हें तुरंत इंदरगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पिता-पुत्र के शव का एक साथ हुआ पोस्टमॉर्टम

एक ही परिवार से पहले बेटा और फिर पिता की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। हर किसी का आंखें नम हो गईं। लोग परिवार को ढांढस बंधाते रहे। इधर, थरेट थाना पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। ग्वालियर में पोस्टमॉर्टम नहीं होने के कारण कानूनी प्रक्रिया यहां पूरी की जा रही है।

थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया ने बताया कि पुलिस ने शून्य पर मामला दर्ज कर लिया, इस मामले को मुंबई पुलिस को भेजा जाएगा।

पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *