Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

इंदौर में 7 लोग जिंदा जले, 3 झुलसे:इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट से हादसा, 4 सिलेंडर फटे

इंदौर : इंदौर के बंगाली चौराहे के पास एक कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। एक मकान में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने आग लग गई, जिसमें जलकर 7 लोगों की मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार ने आग पकड़ ली। यह आग तेजी से घर की ओर फैली और वहां रखे 15 गैस सिलेंडरों तक पहुंच गई।

आग लगते ही घर में रखे सिलेंडरों में विस्फोट शुरू हो गया। देखते ही देखते 4 गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

पुगलिया परिवार के यहां एक पारिवारिक कार्यक्रम था, जिसके कारण कई रिश्तेदार भी घर पर रुके हुए थे। इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग पूरे घर में फैल गई और यहां रखे एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गए।

आग पूरे घर में फैल गई और यहां रखे एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गए।

घर में रखे केमिकल में भी आग लगी

इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया, ‘शुरुआती जांच के अनुसार, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज की जा रही थी और उसका चार्जिंग पॉइंट फट गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें से कुछ फट गए। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील हैं।’

हादसे में इनकी मौत हुई

  1. विजय सेठिया (65 वर्ष)
  2. छोटू सेठिया (22 वर्ष)
  3. सुमन (60 वर्ष)
  4. मनोज (65 वर्ष)
  5. सिमरन (30 वर्ष)
  6. राशि सेठिया (12 वर्ष)

ये 3 लोग घायल हुए

  • सौरभ पुगलिया (30 वर्ष)
  • आशीष (30 वर्ष)
  • हर्षित पुगलिया (25 वर्ष)

बिजली सप्लाई बंद हुई, घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुले

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, तिलक नगर थाना क्षेत्र में आज सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना मिली। तुरंत फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। फायर टीम ने पहुंचकर लगातार आग बुझाने का प्रयास किया। तीन मंजिला मकान है जहां मनोज सेठिया का परिवार रहता था। प्रारंभिक कार्रवाई में तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। 6 लोगों की मौत हुई है।

प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, घर के बाहर चार्ज हो रहे एक इलेक्ट्रिक वाहन के चार्जिंग पॉइंट पर विस्फोट हुआ, जिससे आग लगी। आग पहले वाहन में फैली और फिर धीरे-धीरे घर के अंदर पहुंच गई।

जांच में यह भी सामने आया है कि घर में इलेक्ट्रॉनिक लॉक लगे हुए थे। आग लगने के दौरान जब बिजली सप्लाई बंद हुई तो ये लॉक खुल नहीं पाए, जिससे अंदर फंसे लोगों को निकालने में कठिनाई हुई। दरवाजों को तोड़कर अंदर प्रवेश करना पड़ा। संभावना है कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में भी आग के कारण विस्फोट हुआ, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *