Breaking
Mon. Feb 16th, 2026

फांसी के फंदे पर मिले मां-दो बेटों के शव:दरवाजा खुला हुआ था, खेत से पति लौटा तो घटना का पता चला

सागर : सागर में मां और दो बेटों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले। महिला का पति और जेठ खेत से घर लौटे तो घटना का पता चला।

घटना गुरुवार रात रहली के मैनाई गांव की है। मृतक रचना के जेठ ब्रजेश लोधी ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई राजेश (रचना का पति) खेत में सिंचाई करने गए थे। रात करीब पौने 10 बजे वे घर लौटे। दोनों अपने-अपने कमरों की तरफ गए ही थे कि अचानक राजेश के चिल्लाने की आवाज आई। ब्रजेश दौड़कर भाई के कमरे में पहुंचा तो देखा कि बहू रचना (32), भतीजा ऋषभ (5) और छोटा भतीजा राम (2) अलग-अलग फंदे पर लटके हुए थे।

भाईयों ने आनन-फानन में रस्सियां काटकर तीनों को नीचे उतारा, लेकिन तब तक तीनों की सांसें थम चुकी थीं। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि दरवाजा भी खुला हुआ था। यह हत्या है या आत्महत्या अभी इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की।

पुलिस ने शुक्रवार दोपहर मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की।

रचना के पति राजेश लोधी तीन भाई हैं। राजेश सबसे छोटा है। बड़े भाई देवेंद्र लोधी की मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी, एक बेटा और तीन बेटियां साथ रहती हैं। मंझले भाई ब्रजेश लोधी अपनी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी भी साथ रहते हैं। मां प्रयागरानी भी साथ घर में रहती हैं। पिता गोपीसिंग लोधी खेत पर बने मकान में रहते हैं।

घटना के समय राजेश और भाई ब्रजेश लोधी खेत पर थे। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरों में सो रहे थे। रचना अपने दोनों बेटों के साथ खाना खाकर घर के काम पूरे कर अपने कमरे में चली गई थी।

घटना के बाद मैनाई गांव में घटना के बाद पसरा सन्नाटा।

घटना के बाद मैनाई गांव में घटना के बाद पसरा सन्नाटा।

FSL टीम ने जुटाए सबूत

सूचना मिलते ही रहली पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक) टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। शुक्रवार दोपहर रहली अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि मैनाई गांव में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर सुसाइड किया है। शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मामले में परिवार के बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद ही कारण सामने आ सकेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *