Breaking
Sun. Mar 29th, 2026

अमृतसर में जहरीली शराब का कहर: 15 लोगों की मौत, कइयों की हालत गंभीर

अमृतसर : पंजाब में अमृतसर जिले के मजीठा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। ये सभी लोग अमृतसर के सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं।

इनमें से 4 की हालत इतनी गंभीर है कि वे बोलने की स्थिति में भी नहीं हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

मृतकों में 3 गांवों भंगाली कलां, मराडी कलां और जयंतीपुर के लोग शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया है। पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है कि जहरीली शराब कहां से और कैसे आई? पंजाब में 3 साल में इस तरह का यह चौथा मामला है।

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची DC साक्षी साहनी।

पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची DC साक्षी साहनी।

पुलिस ने छापामारी शुरू की

पीड़ित परिवार की एक महिला ने बताया है कि उसका बेटा शराब पीने के बाद उल्टियां करने लगा। फिर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में लंबे समय से नकली शराब का धंधा चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने कभी सख्ती नहीं की।

अब लोगों की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है और संबंधित ठिकानों पर छापे मारने शुरू कर दिए हैं। सूचना मिलने के बाद मंगलवार सुबह DC साक्षी साहनी भी पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची और उनका हाल जाना। उन्होंने बताया कि तीनों गांवों में जिनमें हल्के लक्षण भी दिख रहे हैं, उन्हें अस्पताल दाखिल करवाया जा रहा है।

अमृतसर की DC साक्षी साहनी पूरे मामले की जानकारी देती हुईं।

अमृतसर की DC साक्षी साहनी पूरे मामले की जानकारी देती हुईं।

SSP ने मामले में कार्रवाई की ये जानकारी दी…

  • नकली शराब के रैकेट का मास्टरमाइंड पकड़ा: अमृतसर में ग्रामीण क्षेत्र के SSP मनिंदर सिंह ने बताया है कि मजीठा में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने नकली शराब रैकेट के मास्टरमाइंड प्रभजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। धारा 105 BNS और 61A एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • मरने वाले और बीमार सभी मजदूर: उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अन्य आरोपियों में प्रभजीत का भाई कुलबीर सिंह उर्फ जग्गू, साहिब सिंह उर्फ सराय, गुरजंट सिंह और निंदर कौर शामिल हैं। पूरे नेटवर्क की जांच जारी है। मरने वाले और गंभीर रूप से बीमार सभी दिहाड़ीदार मजदूर हैं। सस्ती शराब के चक्कर में वे इसका सेवन करते थे।
  • ICU में एडमिट हैं बीमार, सभी बेसुध: SSP के अनुसार, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में लाया गया है। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें ICU में एडमिट किया है। सभी बेसुध हैं।
SSP मनिंदर सिंह मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए।

SSP मनिंदर सिंह मामले में कार्रवाई की जानकारी देते हुए।

  • पहले भी शराब का कारोबार करता था प्रभजीत: SSP ने बताया कि पतालपुरी, थरिएवाल, भंगाली और मराडी गांव इफेक्ट हुए हैं। सोमवार शाम जैसे ही जहरीली शराब से मौतों की जानकारी मिली, पुलिस ने डिस्ट्रीब्यूटरों को अरेस्ट किया। इनसे पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क के पीछे प्रभजीत नाम का व्यक्ति है। ये पहले भी शराब का काम करता रहा है।
  • 50 लीटर मैथनॉल को डेल्यूट कर शराब बनाई: SSP ने कहा- प्रभजीत ने 50 लीटर मैथनॉल सप्लाई की थी। 50 लीटर को डेल्यूट कर इसने 120 लीटर शराब के पैकेट बनाए। पूछताछ में सामने आया कि साहिब सिंह नाम का व्यक्ति है, जो किंग पिन है। वह ऑनलाइन मैथनॉल ऑर्डर करता था और उससे शराब बनती थी। उसे भी गिरफ्तार किया गया है।
  • बसों से डिलीवरी, दूसरे राज्यों से लिंक जुड़ रहे: SSP ने बताया कि कुछ बसें पैसे लेकर डिलीवरी का काम करती थीं। साहिब सिंह इन्हें पैसे देकर मैथनॉल डिस्ट्रीब्यूट करता था। इसकी गिरफ्तारी से इलाके में शराब डिस्ट्रीब्यूशन कंट्रोल होगा। इसके लिंक दूसरे राज्यों से भी जुड़ रहे हैं, जो पंजाब में केमिकल पहुंचाने का काम करते हैं।
भंगाली कलां गांव के लोग मामले की जानकारी देते हुए।

भंगाली कलां गांव के लोग मामले की जानकारी देते हुए।

सोमवार को शुरू हुआ मौतों का सिलसिला…

ग्रामीण बोले- सुबह बिगड़ी थी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह मराडी कलां गांव में हड़कंप तब मचा जब पता चला कि करीब 15 लोग बोल भी नहीं पा रहे हैं। वे न कुछ खा-पी रहे थे और हाथ-पैरों की हरकत भी बंद हो गई है। इन सभी ने एक जैसी देसी शराब पी थी।

इसके बाद पास के गांव भंगाली कलां में से भी इसी तरह की घटनाएं सामने आईं। वहां भी पहले पीड़ितों की आवाज बंद हुई, फिर 3 लोगों की मौत हो गई। उसमें रमन, रोमी और बलबीर सिंह शामिल थे। बाकी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ता गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *