Breaking
Sun. Mar 1st, 2026

चलती-बाइक के पहिये में फंसी साड़ी, गर्दन में लगा फंदा:गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती; पति के साथ शहर आ रही थी

बांसवाड़ा : बांसवाड़ा में शनिवार को पति के साथ बैठकर जा रही महिला की साड़ी का पल्लू बाइक के टायर में उलझ गया। इससे साड़ी महिला के गले में टाइट होती गई और गर्दन को फंदे की तरह जकड़ लिया। इससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गई।

हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला घंटाला गांव के पास शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे हुआ। घायल महिला को परिजन निजी गाड़ी में लेकर महात्मा गांधी (एमजी) हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।

बाइक से शहर आ रहा था दंपती

​दिनेश निवासी खेर डाबरा ने बताया कि वह पत्नी सविता के साथ बाइक पर शनिवार दोपहर को किसी काम से बांसवाड़ा शहर आ रहे थे। दोपहर में जब वे निचला घंटाला गांव के पास से गुजर रहे थे, तभी अचानक सविता की साड़ी का पल्लू चलती बाइक के पिछले पहिए में उलझ गया।

पति दिनेश का कहना है- हादसे में सविता के गले में साड़ी फांसी का फंदा जैसे बन गई थी।

पति दिनेश का कहना है- हादसे में सविता के गले में साड़ी फांसी का फंदा जैसे बन गई थी।

गर्दन पर बने निशान

दिनेश का कहना है- पहिया घूमने के साथ ही साड़ी ने महिला के गले को फांसी के फंदे की तरह जकड़ लिया। साड़ी के खिंचाव के कारण सविता नीचे गिर गई, जिससे गर्दन पर गंभीर चोट आई। ऐसा लगा कि कहीं सविता की गर्दन नहीं टूट जाए।

मौके पर मौजूद राहगीरों की मदद से उसे संभाला गया और एमजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड लेकर पहुंचे। महिला की गर्दन पर चोट के गहरे निशान हैं। प्राथमिक इलाज और जरूरी जांचों के बाद सविता को फिलहाल जनरल वार्ड में भर्ती कर लिया गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *