Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

सेना की गाड़ियों से पेट्रोल-डीजल चुराया तो जवान मारेंगे गोली:लेफ्टिनेंट कर्नल ने पुलिस, सरपंचों को भेजा लेटर, लिखा-गांव वालों को बता दें, खुद होंगे जिम्मेदार

बिकानेर : रेंज एरिया में रात्रि ड्यूटी के दौरान तैनात संतरी (सेना का जवान) हथियार के साथ होंगे। अनैतिक घटना घटने के दौरान वह हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

सरपंचों से अनुरोध है कि आप अपने गांव के लोगों को इस पत्र के बारे में अवगत कराएं। अगर किसी के साथ अप्रिय घटना घटती है तो वह व्यक्ति स्वयं जवाबदेह होगा। महाजन फील्ड फायरिंग रेज जवाबदेह नहीं होगी।

बीकानेर में सेना ने पुलिस थानों और सरपंचों को भेजे गए लेटर में यह बातें लिखी है। दरअसल, महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में सेना के वाहनों से पेट्रोल-डीजल चोरी होने के बाद यह सख्ती बरती गई है।

सेना का मानना है कि गांव के कुछ लोग रेंज में खड़े वाहनों से तेल चोरी करते हैं। हालांकि संभवत: यह पहला मौका है, जब सेना ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हथियार इस्तेमाल करने का जिक्र किया है।

सेना की ओर से जारी पत्र

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज के एडम कमांडेंट स्टेशन हेड क्वार्टर की ओर से जारी पत्र।

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज के एडम कमांडेंट स्टेशन हेड क्वार्टर की ओर से जारी पत्र।

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज के वाहनों से डीजल-पेट्रोल चोरी हो रहा है

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज में तैनात सेना के वाहनों से पेट्रोल-डीजल चोरी का मामला सामने आया है। इस पर सेना ने पुलिस थानों और सरपंचों को एक पत्र भेजकर चेतावनी दी है।

पत्र में लिखा है कि आप सभी ग्राम पंचायत के सरपंचों को अवगत करवाया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में निरन्तर पेट्रोल व डीजल की चोरी की वारदात हो रही है। इस वारदात में आसपास के गावों के लोग शामिल हैं। इन घटनाओं को देखते हुए समीक्षा बैठक की गई है।

बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि रात्रि डयूटी के दौरान तैनात संतरी हथियार के साथ होंगे। रात्री के दौरान अनैतिक घटना घटने पर वह हथियार का इस्तेमाल कर सकता है।

आप सभी सरपंचों से अनुरोध है कि आप अपने गांव के लोगों को इस पत्र के बारे में अवगत कराएं अगर किसी के साथ अप्रिय घटना घटती है तो वह व्यक्ति स्वयं जवाबदेह होगा। महाजन फील्ड फायरिंग रेज की कोई जवाबदेह नहीं होगी।

महाजन फिल्ड फायरिंग रेंज के एडम कमांडेंट स्टेशन हेड क्वार्टर ने फिल्ड फायरिंग रेंज क्षेत्र में आने वाले चार पुलिस थानों को भी ये पत्र भेजा है।

इन गांवों में दी है चेतावनी

  • ईस्ट कैंप ग्राम पंचायत रामसरा, जसवंतसर, असरासर, गुंसाईणा, बालादेसर, रतनीसर, मनोहरीया, खियाणा, सुलेरा, बढेरण, भीखनेरा, मेघाना, डेलाना बड़ा, लालेरा, ग्राम पंचायत मोखमपुरा, नया खानीसर,
  • नोर्थ कैंप के पास स्थित गांव फुलेजी, श्योनाथपुरा, ग्राम पंचायत पीपासर, ग्राम पंचायत चक जोहड़ ग्राम पंचायत मालेर पंचायत गोपालसर, लालगढिया, कुम्भगढिया, आर जे एम राजाना
  • वेस्ट कैंप के पास ग्राम पंचायत खरबारा, ग्राम पंचायत भानसर , 5 सी एम, हिंजरासर, ग्राम पंचायत भोपालपुरा, 6-ग्राम पंचायत बख्तावरपुरा, गोविन्दसर, सुखचैनपुरा
  • साउथ कैंप के पास ग्राम पंचायत महादेव वाली, ग्राम पंचायत रामनगर ग्राम पंचायत किशननगर, गौरीसर

थानाधिकारी ने की पत्र मिलने की पुष्टि

लूणकरणसर और महाजन पुलिस ने इस तरह के पत्र मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि आम जनता को जागरूक किया जा रहा है कि वो सैन्य क्षेत्र में गैर कानूनी गतिविधियां नहीं करें। अगर ऐसा करते हैं तो सेना कार्रवाई कर सकती हैं।

महाजन थानाधिकारी रामकेश मीणा ने बताया- पुलिस को पत्र मिल गया है। इस तरह के मामले में सेना को ही कार्रवाई करनी है। हमारे सामने मामला आएगा तो हम भी कार्रवाई करेंगे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *