जयपुर : वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की आज जयपुर में शादी है। वे हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली शिप्रा शर्मा के साथ जयपुर के ताज आमेर होटल में सात फेरे लेंगे।

होटल की लॉबी में सेहराबंदी की रस्म हुई। थोड़ी देर में बारात निकलेगी। इसके बाद जयगढ़ लॉन में फेरे और अन्य रस्में निभाईं जाएंगी।

तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर भव्य मंडप बनाया गया है। हरिद्वार, वृंदावन, वाराणसी, नासिक और दक्षिण भारत से आए 108 पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ फेरे करवाएंगे।

शाम को जयमाला और आशीर्वाद समारोह होगा। शादी में देश के कई प्रमुख संत, नेता और बॉलीवुड सेलिब्रिटी शामिल होंगे।

होटल में तिरुपति बालाजी मंदिर के गुंबद की तर्ज पर मंडप बनाया गया है। इसी मंडप में वैदिक रीति-रिवाज के साथ इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा शर्मा के फेरे करवाए जाएंगे।

ताज आमेर होटल में हरिद्वार-वृंदावन से आए पंडित शादी की मुख्य रस्मों से पहले मंत्रोच्चार कर रहे हैं।

इंद्रेश उपाध्याय को मंगेतर ने लगाई मेहंदी

इससे पहले, गुरुवार को मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई। इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। इसी मौके पर इंद्रेश पहली बार अपनी दुल्हन के साथ दिखे। इसके बाद लगन कार्यक्रम हुआ।

रात को संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें इंद्रेश उपाध्याय के माता-पिता ने डांस किया। बॉलीवुड सिंगर बी प्राक भी जमकर नाचे।

इंद्रेश उपाध्याय की मंगेतर शिप्रा शर्मा ने उनके हाथ में मेहंदी लगाई। रस्म के दौरान दोनों परिवारों ने उन्हें बधाई भी दी।

गुरुवार को हुए मेहंदी फंक्शन के दौरान इंद्रेश और उनकी दुल्हन शिप्रा पहली बार एक साथ दिखे।

मेहंदी की रस्म के दौरान दोनों के परिवार के लोगों ने खूब डांस भी किया। इसके बाद शाम को संगीत का कार्यक्रम हुआ।

मेहंदी की रस्म के दौरान दूल्हा-दुल्हन के परिवार के सदस्यों ने एक साथ डांस किया।

इंद्रेश उपाध्याय परिवार सहित बुधवार को जयपुर पहुंचे थे। गुरुवार को दिनभर मायरा, हल्दी, मेहंदी समेत कई कार्यक्रम ताज आमेर होटल में हुए।

गुरुवार को शादी की रस्मों के दौरान ठाकुर जी को विशेष स्थान पर बैठाया गया।

वृंदावन में बुधवार को हुई निकासी की रस्म…

बुधवार को वृंदावन से बारात की निकासी के दौरान इंद्रेश उपाध्याय क्रीम कलर की शेरवानी में दिखे थे।

वृंदावन में निकासी से पहले कथावाचक के घर में शादी की कई रस्मों को पूरा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *