Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

भाजपा-प्रभारी बोले-हम चाहते तो अंता चुनाव जेब में होता:कभी-कभी उनको चुनाव जिताते रहेंगे तो वे भी जिंदा रहेंगे

जयपुर : भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अंता चुनाव ने यह सिद्ध कर दिया है कि बीजेपी देश में कितना निष्पक्ष चुनाव करवाती है। दिल्ली और प्रदेश में हमारी सरकार है। 6 महीने से पता था कि चुनाव होने वाले हैं।

अगर हम चुनाव को राजनीति, मतदाता सूची और प्रशासनिक आधार पर नियंत्रित करना चाहते तो चुनाव हमारी जेब में होता, लेकिन हमने पूरी ईमानदारी के साथ शत-प्रतिशत निष्पक्षता के साथ जन भावनाओं का सम्मान किया।

राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा- हम बहुत चुनाव जीतते हैं, एक-आध चुनाव कभी-कभी उनको जिताते रहेंगे तो जिंदा तो रहेंगे वो लोग।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल जयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए।

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल जयपुर एयरपोर्ट से निकलते हुए।

उन्होंने कहा-

QuoteImage

दूसरा उदाहरण मैं जम्मू कश्मीर का दे सकता हूं। श्रीनगर की अधिकांश सीटें हम हारे, वहां 70 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंता में 81% मतदान हुआ है, ऐसे में जो लोग बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाते हैं, अंता चुनाव उनके गाल पर एक बहुत बड़ा और झन्नाटेदार तमाचा है। यह भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों की जीत है कि हम लोग लोकतंत्र में विश्वास करते हैं।QuoteImage

अशोक गहलोत आउटडेटेड हो गए हैं

राधामोहन ने कहा- अशोक गहलोत धीरे-धीरे टाइम बार्ड (आउटडेटेड) हो गए हैं। अगर हम जुमेलबाजी करते होते तो पिछले एक साल में महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली कैसे जीते। हम इसलिए जीते क्योंकि पीएम मोदी के बोल और जनता के मन का समन्वय हो चुका है। प्रधानमंत्री पीएम मोदी जो कुछ भी संवाद करते हैं, वह सीधा जनता के दिल में उतर जाता है।

कांग्रेस की राजनीति में इसे जुमलाबाजी ही कहा जाएगा, क्योंकि 65 साल कांग्रेस ने इसी प्रकार से किया है। गरीबी हटाओ का नारा देते थे और गरीबों को ही हटा दिया, लेकिन हमने पिछले 11 सालों में समाज के गरीब और मध्यम वर्ग का जीवन बदलने का काम किया है।

एक-दो चुनाव जिताते रहेंगे तो वो जिंदा रहेगा

प्रभारी ने कहा- उप चुनाव में मेरा कोई काम नहीं है। अकेला एक उपचुनाव था, यहां पूरी ताकत से पार्टी लगी हुई थी। मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव देख रहे थे। हार और जीत राजनीतिक जीवन का अहम हिस्सा है। हम बहुत चुनाव जीतते हैं, एक-आध चुनाव कभी-कभी उनको जिताते रहेंगे तो जिंदा तो रहेंगे वो लोग।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *