Breaking
Tue. Feb 17th, 2026

जयपुर में होंगे IPL के तीन मैच:SMS स्टेडियम में 18 मई को राजस्थान रॉयल्स का पंजाब किंग्स से मुकाबला

जयपुर : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 17 मई से फिर शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL का री-शेड्यूल जारी कर दिया है। 6 वेन्यू पर लीग स्टेज के बचे हुए 13 मैच होंगे। इनमें एक वेन्यू जयपुर का सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम भी है।

BCCI ने जयपुर में तीन मैच कराने का फैसला किया है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का स्थगित हुआ मुकाबला अब 18 मई को खेला जाएगा। इसके साथ ही पंजाब किंग्स के दो और मैच जयपुर में होंगे।

पंजाब किंग्स जयपुर में 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स और 26 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। जयपुर के दर्शकों को एक बार फिर रोहित शर्मा की बैटिंग देखने का मौका मिलेगा।

सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। अब यहां पंजाब किंग्स के भी मैच होंगे।

सवाई मानसिंह स्टेडियम राजस्थान रॉयल्स का होम ग्राउंड है। अब यहां पंजाब किंग्स के भी मैच होंगे।

जयपुर में पंजाब किंग्स तीन मैच खेलेगी

राजस्थान रॉयल्स के वाइस प्रेसिडेंट राजीव खन्ना ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अब IPL का नया शेड्यूल जारी हो गया है। इसके तहत जयपुर में IPL के कुल 3 मैच का आयोजन किया जाएगा।

BCCI ने पंजाब किंग्स के मैच भी जयपुर शिफ्ट करने का फैसला किया है। इसलिए पंजाब के तीन मैच जयपुर में होंगे।

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बाद BCCI ने IPL को स्थगित कर दिया था। इस कारण जयपुर के SMS स्टेडियम में 16 मई को होने वाला राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मैच भी स्थगित हो गया था। अब यह मैच 18 मई को होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *