Breaking
Wed. Mar 18th, 2026

राजस्थान में एथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, आग लगी:नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैली; ड्राइवर जिंदा जला, भाई ने कूदकर जान बचाई

सांचौर (जालोर) : राजस्थान के जालोर जिले में जैसलमेर-जामनगर नेशनल हाईवे (NH-68) पर एथेनॉल से भरा टैंकर पलट गया और उसमें आग लग गई। इसके बाद सड़क पर 200 मीटर तक लपटें फैल गई।

टैंकर का ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि उसके साथ बैठा भाई समय रहते कूद गया। हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हुआ। फायर ब्रिगेड ने 1 घंटे बाद आग पर काबू पा लिया।

जानकारी के अनुसार, टैंकर बाड़मेर से गुजरात की तरफ जा रहा था। इस दौरान सिंवाड़ा ओवरब्रिज पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सांचौर एसडीएम प्रमोद कुमार और सिंवाड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची।

टैंकर में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक समय रहते बाहर निकल गया। उसकी जान बच गई।

टैंकर में दो लोग सवार थे, जिनमें से एक समय रहते बाहर निकल गया। उसकी जान बच गई।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।

नेशनल हाईवे पर करीब 200 मीटर एरिया में आग लग गई। इसके कारण एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

नेशनल हाईवे पर करीब 200 मीटर एरिया में आग लग गई। इसके कारण एक साइड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

हादसे की सूचना पर सांचौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

हादसे की सूचना पर सांचौर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश में जुट गई।

टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था

चितलवाना थाने के ASI मोहनलाल ने बताया- गुजरात नंबर (GJ-12-BZ-9820) का टैंकर बाड़मेर से गुजरात की ओर जा रहा था। हादसे में बाड़मेर के गुड़ामालानी के मोखावा निवासी ड्राइवर सुखराम (34) पुत्र देदाराम मेघवाल की मौत हो गई।

सुखराम के बुआ के बेटे नरसीराम (26) पुत्र जोधाराम मेघवाल समय रहते टैंकर से कूद गया और उसकी जान बच गई। नरसीराम को सिंवाड़ा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया।

टैंकर में भरा था एथेनॉल

बाड़मेर के आथेथला निवासी बाबूराम मेघवाल ने बताया- ये टैंकर मुरलीधर कंपनी (जामनगर) का है। टैंकर भंटिडा (पंजाब) से कांडला (गुजरात) जा रहा था। इसमें एथेनॉल भरा था। मैं भी इसी कंपनी में काम करता हूं। नरसीराम और सुखराम मेरे रिश्तेदार है। भंटिडा से एक अन्य ड्राइवर भी टैंकर में था, जो गुड़ामालानी उतर गया था।

घायल बोला- टैंकर में क्या था, मुझे नहीं पता

घायल नरसीराम ने बताया- मैं मामा के बेटे सुखराम के साथ गुड़ामालानी से टैंकर में बैठा था। इस दौरान सिवाड़ा के पास गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही अचानक आग लग गई। जैसे-तैसे मैं बाहर निकल गया, लेकिन सुखराम गाड़ी में फंस गया। टैंकर में क्या था, मुझे पता नहीं है।

टैंकर में लगी आग में ड्राइवर की बॉडी पूरी तरह जल गई।

टैंकर में लगी आग में ड्राइवर की बॉडी पूरी तरह जल गई।

टायर फटने जैसी आवाज आई और टैंकर पलटा

प्रत्यक्षदर्शी जीवाराम मेघवाल ने बताया- जहां पर हादसा हुआ, उसके पास ही मेरा खेत है। जब मैं खेत में काम कर रहा था, तभी टायर फटने जैसी आवाज आई। देखा कि एक टैंकर का अचानक बैलेंस बिगड़ गया और सर्विस रोड की तरफ पलट गया।

टैंकर का पिछला हिस्सा डिवाइडर पर टिक गया। इसी दौरान तेल का रिसाव होने लगा। ओवरब्रिज की ढलान के कारण तेल नीचे तक चला गया और आग फैल गई। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद गुड़ामालानी से एक निजी कंपनी की फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *