Breaking
Tue. Mar 3rd, 2026

बैटरी से परेशान ड्राइवर ने ई-रिक्शे में लगाई आग:शोरूम के बाहर पेट्रोल छिड़ककर जलाया, शोरूम मालिक बोला- गाड़ी बदलने का बना रहा था दबाव

जोधपुर : जोधपुर में शोरूम के बाहर ई-रिक्शे वाले ने अपनी गाड़ी पर पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी। इस दौरान उसने पूरी घटना का लाइव वीडियो भी बनाया। इसमें ई-रिक्शा ड्राइवर अपनी गाड़ी में आग लगाते हुए नजर आ रहा है।

जोधपुर के पांचवीं रोड स्थित बजाज के शोरूम के बाहर यह घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की है। यहां एक ई-रिक्शा ड्राइवर मोहन अपने गाड़ी की बैटरी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होने से नाराज था। ऐसे में उसने पहले ई-रिक्शा के ऊपर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद आग लगा दी।

वहीं ई-रिक्शा में आग लगाने के बाद आस-पास से गुजर रहे गाड़ी चलाने लोग भी सहम गए। हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। वहीं ई-रिक्शा में आग लगने के बाद सड़क पर खड़ी परिवार की एक महिला रोने भी लग गई।

ई-रिक्शा ड्राइवर मोहन अपने गाड़ी की बैटरी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होने से नाराज था।

ई-रिक्शा ड्राइवर मोहन अपने गाड़ी की बैटरी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं होने से नाराज था।

उसने शोरूम के बाहर पहले ई-रिक्शा के ऊपर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद आग लगा दी।

उसने शोरूम के बाहर पहले ई-रिक्शा के ऊपर पेट्रोल छिड़का। इसके बाद आग लगा दी।

ई-रिक्शा में आग लगने के बाद सड़क पर पास ही खड़ी परिवार की महिला रोने भी लग गई।

ई-रिक्शा में आग लगने के बाद सड़क पर पास ही खड़ी परिवार की महिला रोने भी लग गई।

शोरूम संचालक बोले- गाड़ी बदलने के लिए 15 दिन से बना रहा था दबाव

बजाज ऑटो शोरूम के हरीश भंडारी ने बताया- ई-रिक्शा वाले की गाड़ी में कोई समस्या नहीं है। उसने गाड़ी 60 किलोमीटर तक चला दी है। अब गाड़ी चेंज करने की मांग कर रहा है। ये अपनी गाड़ी को 15 दिन पहले भी लेकर आया था। उसका कहना था कि उसके ई-रिक्शा की रेंज कम आ रही है। जबकि उसे चेक भी करवा दिया था।

इसमें ऑटो को चार्ज करने पर 140 किमी के करीब की रेंज आ रही है। प्रेक्टिकल में इतनी ही रेंज रहती है। इसके बावजूद ई-रिक्शा वाला गाड़ी बदलने के लिए दबाव बना रहा था। ये संभव नहीं है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *