Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

आगरा में मायावती को सोने का मुकुट पहनाया:बोलीं- राशन मोदी ने फ्री नहीं दिया, ये मत सोचना कि इनका नमक खाया

आगरा : बसपा सुप्रीमो मायावती शनिवार को आगरा में जनसभा करने पहुंचीं। वहां सोने का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। मायावती ने कहा- गरीब लोग जिन्हें भाजपा ने थोड़ा राशन दिया। ये लोग कह रहे हैं कि फ्री राशन लिया, उसका कर्ज वोट देकर देना होगा।

उन्होंने कहा- ये राशन नरेंद्र मोदी ने फ्री नहीं दिया। गरीबों को दिए जा रहे राशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आपके टैक्स के रुपये से फ्री में थोड़ा सा राशन मिलता है। यह राशन, मोदी या भाजपा की की जेब से नहीं मिलता। इसलिए जब भाजपा और आरएसएस के लोग आएं और नमक का कर्ज याद दिलाएं तो आप उनके बहकावे में न आएं।

मायावती ने कहा कि ये चुनाव फेयर हुआ और ईवीएम ठीक रही तो इनकी कोई गारंटी जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। भाजपा ने अच्छे दिन का जो वादा किया, वह दिखते नहीं। इनका समय चहेते पूंजीपतियों, धन्ना सेठों के लिए लग रहा है। उनके आर्थिक सहयोग से ही संगठन चलता है। इलेक्ट्रोनिक बॉन्ड से पता चल गया है। किसान बीजेपी सरकार में दुखी हैं। यूपी में चार बार हम सीएम रहे, तब ध्यान रखते थे। किसान को सस्ते साधन दिए। फसल का उचित दाम दिया गया। योगी सरकार और केंद्र सरकार ने कांग्रेस की तरह जातिवादी, सम्प्रदाय वादी सोच से दलित, मुस्लिम, पिछड़ों को हक़ नहीं दिया।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि जब सपा सरकार थी, तब एससीएसटी के लिए प्रमोशन में आरक्षण को खत्म कर दिया था। हमारी पार्टी ने संसद में मुद्दा उठाया तो सपा ने विरोध किया। कांग्रेस और बीजेपी ने संसद में बिल फाड़ दिया। ये बिल पास नहीं होने दिया। आरक्षण को लेकर जो बातें कर रहे हैं, ये दोनों ही विरोधी हैं। दोनों ही आरक्षण प्राइवेट सेक्टर में नहीं ला रहे, क्योंकि इनके पूंजीवादी दोस्त हैं। अल्पसंख्यक की हालत खराब है। केंद्र और राज्य की बीजेपी और आरएसएस की सरकार में मुस्लिम पर हिंदुत्व की आड़ में दुर्व्यवहार हो रहा है।

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस को रोकना है, जिनके गलत काम से आप परेशान हैं। विरोधी दल साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल कर सत्ता चाहते हैं। मीडिया, पोल का इस्तेमाल कर रहे हैं। उससे बचकर रहें, गुमराह न हों। हवा हवाई घोषणापत्र पर ध्यान नहीं देना, ये अमल में नहीं लाते हैं, विश्वास उठ गया है, इसीलिए हम घोषणा पत्र नहीं बनाते, काम करके दिखाते हैं। हमारी चार बार सरकार बनी। बिना किसी घोषणा के हमने ऐसे काम किए, जो दूसरी पार्टी अब कर रही हैं। हमें केंद्र में सरकार बनाने का मौका दें तो काम करके दिखाएंगे। यूपी की तरह विकास करके दिखाएंगे। केंद्र सरकार गरीबों को राशन दे रही है, उससे भला नहीं होगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *