Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

रिंग सेरेमनी में दुल्हन को खींच ले गई गर्लफ्रेंड:अलीगढ़ में बोली- ये मेरी प्रेमिका

अलीगढ़ : में रिंग सेरेमनी के दौरान हंगामा हो गया। स्टेज पर बैठी दुल्हन को उसकी सहेली खींच ले गई। एक घंटे तक दोनों कमरे में बंद रहीं। जब दरवाजा खुला तो दुल्हन के परिजनों ने उसकी सहेली की पिटाई कर दी। सहेली ने बताया कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं। 4 साल से रिलेशन में हैं। इसने मेरी शादी तुड़वा दी, कहा था कि अगर मैंने शादी की तो जान दे देगी और अब खुद शादी करने जा रही है।

यह बात सुनते ही वर पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया। दोनों लड़कियों से बात की। मामला गांधीपार्क थाना क्षेत्र के एक होटल का है।

पैंट-शर्ट पहनकर पहुंची युवती ने कहा, हम लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

पैंट-शर्ट पहनकर पहुंची युवती ने कहा, हम लोग एक-दूसरे से प्यार करते हैं।

दुल्हन को उसकी सहेली स्टेज से हाथ पकड़कर खींच ले गई, फिर कमरे में बंद कर लिया।

दुल्हन को उसकी सहेली स्टेज से हाथ पकड़कर खींच ले गई, फिर कमरे में बंद कर लिया।

4 से चल रहा प्रेम प्रसंग, कोचिंग में हुई थी मुलाकात

बुलंदशहर के पहासू क्षेत्र की युवती का रिश्ता क्वार्सी इलाके के एक युवक से तय हुआ। रविवार शाम गांधीपार्क अड्डे के एक होटल में रिंग सेरेमनी व गोद भराई की रस्म चल रही थी। रिंग पहनने के बाद जोड़ा स्टेज पर खड़ा था। इसी बीच पैंट-शर्ट पहनी एक लड़की दौड़ते हुए स्टेज पर चढ़ गई और दुल्हन का हाथ पकड़कर नीचे खींचने लगी।

वहां मौजूद लोगों ने रोकने की कोशिश की तो हाथापाई शुरू कर दी। दुल्हन को कमरे में खींचकर ले गई और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। लड़की ने बताया- 2017 में दोनों की मुलाकात कोचिंग में हुई थी। इसके बाद 2021 से दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। दोनों 4 साल से एक साथ थे। दुल्हन बनी युवती ने उसे एक सिम भी दी थी, जिससे दोनों बात करती थीं।

मेरी शादी तुड़वाकर खुद शादी कर रही है

दुल्हन की सहेली ने बताया- कुछ दिन पहले उसकी शादी भी तय हुई थी। उसकी भी गोद भराई हो गई थी। 22 अप्रैल को उसके घर बारात आने वाली थी। लेकिन इसने मुझसे शादी तोड़ने की बात कही। मैंने अपने घर में कहा, लेकिन परिजन नहीं माने। तब यह लड़की वीडियो कॉल करके सुसाइड करने जा रही थी। मुझसे बोली- शादी तोड़ो वरना मैं मर जाऊंगी। उसने परिजनों के हाथ-पैर जोड़े और शादी तुड़वा दी। मेरी शादी तुड़वा कर अब वह खुद शादी करने जा रही है। जिससे बात होती थी, वह सिम भी तोड़ दिया।

उसने कहा- मुझे उसी ने फोन करके उसे बुलाया था। मगर सामने आने पर पहचानने से इनकार कर दिया। पैंट शर्ट में आई युवती ने वे उपहार भी वहां वापस किए, जो दुल्हन बनने जा रही युवती ने उसे दिए थे। बताया कि मैं शाम पांच बजे से होटल के बाहर थी। किसी तरह अंदर पहुंची। कहा- इस लड़की ने मेरा जीवन बर्बाद कर दिया है। अब किस मुंह से अपने परिवार से बात करूंगी।

पुलिस ने दुल्हन की सहेली से पूछताछ की।

पुलिस ने दुल्हन की सहेली से पूछताछ की।

दुल्हन बोली- यह लड़की झूठ बोल रही है

एक ओर पैंट-शर्ट पहनकर आने वाली युवती समलैंगिक होने की बात कह रही थी। वहीं दूसरी ओर दुल्हन ने इससे साफ इनकार कर दिया।दुल्हन का कहना है कि दोनों साथ पढ़ती थीं और उनकी दोस्ती भी है। लेकिन दोनों के बीच ऐसा कोई संबंध नहीं है। यह लड़की झूठ बोल रही है। इस पर दुल्हन की सहेली ने कहा- मेरे पास चैट है। कॉल डिटेल निकलवाई जा सकती है। हम लोगों में रात 2 बजे तक बात होती थी। चैटिंग होती थी। सहेली ने कई सबूत दिखाए। दुल्हन के परिजनों ने फिर युवती को दूसरे कमरे में बंद कर दिया, तभी पुलिस पहुंच गई।

सहेली ने कहा- मैं चाहती हूं मेरी दोस्त हम दोनों के बीच के इस रिश्ते के बारे में सबको बता दे। इसके बाद वह शादी कर ले। मैं भी अपना कहीं भी रिश्ता करने के लिए परिवार से बोल दूंगी।

सहेली ने कहा- जो आज दुल्हन बनी है, इसने मेरी शादी तुड़वा दी थी।

सहेली ने कहा- जो आज दुल्हन बनी है, इसने मेरी शादी तुड़वा दी थी।

हंगामे के बाद लड़के पक्ष ने तोड़ा रिश्ता

रिंग सेरेमनी में हंगामा होने के बाद लड़के के परिवार वालों ने रिश्ता तोड़ दिया है। लड़के न बताया कि युवती का पहले से किसी दूसरी युवती के साथ प्रेम संबंध है। इसलिए उसके साथ शादी करना किसी भी तरह से सही नहीं है। इसलिए यह रिश्ता तोड़ दिया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *