Breaking
Tue. Mar 31st, 2026

बाराबंकी में थूककर तंदूर में डाली रोटी, VIDEO:होटल में युवक ने की गंदी हरकत, पुलिस ने किया सीज; आरोपी गिरफ्तार

बाराबंकी : बाराबंकी से ढाबे में थूककर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है। रोटी बना रहा युवक पहले रोटी पर थूकता है, इसके बाद तंदूर में रोटी को डालता है। वहां मौजूद किसी शख्स ने दूर से यह वीडियो बनाया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने होटल को सीज कर दिया। वहीं इसके बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद लोगों ने भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने होटल के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। यह वीडियो कल मंगलवार की बताई जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुथा हुआ आटा भी पुलिस ने फेंकवा दिया है।

रोटी पर थूकते हुए दिख रहा युवक पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सुढ़ियामऊ का है। यहां हाफिज जी होटल है। वायरल वीडियो में एक शख्स तंदूर के पास रोटी बनाते दिखाई दे रहा है। रोटी बनाने वाला युवक रोटी पर थूकते हुए दिख रहा है।शख्स पहले रोटी को हाथों से फैलाता है। फिर चुपके से उस पर थूक कर तंदूर में डालता है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुथा हुआ आटा भी पुलिस ने फेंकवा दिया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गुथा हुआ आटा भी पुलिस ने फेंकवा दिया है।

स्थानीय लोगों ने होटल के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

स्थानीय लोगों ने होटल के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

पुलिस ने होटल को सीज कर दिया है।

पुलिस ने होटल को सीज कर दिया है।

किसी ने दूर से वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद इरशाद बाराबंकी में फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नबीनगर मोहल्ले का निवासी है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि शख्स पहले रोटी को हाथों से फैलाता है और फिर चुपके से उस पर थूक कर तंदूर में डालता है। इस वीडियो को देखकर स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा भी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई भी की है।

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया- पुलिस ने उस होटल को बंद करा दिया है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की बात कर रही है। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *