Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

राष्ट्रपति ने बरेली में 24 स्टूडेंट्स को दिए मेडल-उपाधि:सीएम योगी ने द्रौपदी मुर्मू का वेलकम किया

बरेली : राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज यानी सोमवार को बरेली पहुंचीं। वह आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। सुबह 9:50 बजे उनका विमान त्रिशूल एयरबेस पर लैंड किया। वहां राष्ट्रपति का स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने किया।

राष्ट्रपति ने आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में छात्र-छात्राओं को पीएचडी की उपाधि और मेडल प्रदान किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने कहा- बीमारी के रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। इसमें IVRI की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा- मैं जिस परिवेश से आती हूं वो प्रकृति के निकट है।

संस्थान ने हासिल कीं कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां

राष्ट्रपति ने कहा- 1889 में स्थापित इस संस्थान ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने वैज्ञानिकों की ओर से किए गए शोध कार्यों और इस संस्थान के नाम दर्ज अनेक पेटेंट्स, डिजाइन, कॉपीराइट्स की भी चर्चा की।

उन्होंने कहा- प्रिवेंशन इज बेटर देन क्योर’ कहावत पशुओं के स्वास्थ्य के लिए भी पूरी तरह से लागू होती है। बीमारियों के रोकथाम में टीकाकरण की अहम भूमिका है। इस संस्थान के लिए गर्व का विषय़ है कि राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम में अनेक टीके यहीं पर विकसित किए गए।

आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंचीं।

आईवीआरआई के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहुंचीं।

पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रहीं बेटियां

राष्ट्रपति ने उपाधि व पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा-पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में छात्राओं की बड़ी संख्या देखकर गर्व हो रहा है कि बेटियां अन्य क्षेत्र की तरह पशु चिकित्सा के क्षेत्र में भी आगे आ रही हैं, यह शुभ संकेत है।

उन्होंने कैटल शेड की चर्चा करते हुए कहा कि मां, बहन गायों की सेवा करती थीं। गायों व पशुओं से माता-बहनों का जुड़ाव अधिक है। इस क्षेत्र में बेटियों का जुड़ाव देखकर बहुत अच्छा लगा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करतीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी।

मानव, जानवर, वनस्पति व पर्यावरण एक-दूसरे पर हैं आश्रित

राष्ट्रपति ने कहा- वन हेल्थ की अवधारणा महत्वपूर्ण होती जा रही है। माना जाता है कि मानव, घरेलू तथा जंगली जानवर, वनस्पति व व्यापक पर्यावरण एक-दूसरे पर आश्रित हैं। हमें अपनी परंपरा व इस अवधारणा का अनुसरण करते हुए पशु कल्याण के लिए प्रयास करना चााहिए।

प्रमुख पशु संस्थान के रूप में इंडियन वेटनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट जेनेटिक बीमारियों के नियंत्रण और रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ईश्वर ने मनुष्य को जो सोचने-समझने की शक्ति दी है। उसका उपयोग जीव-जंतुओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।

बरेली के आईवीआरआई में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं।

बरेली के आईवीआरआई में दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंच गई हैं।

पशु संपदा का संरक्षण व विकास हमारा कर्तव्य

राष्ट्रपति ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज गांव-गांव में घरेलू पशु नहीं दिख रहे हैं। यह पशु खेती में सहयोग करते हैं। आज टेक्नोलॉजी तो आई, लेकिन जमीन में खेती के साथी केंचुआ आदि समाप्त हो रहे हैं। इससे जमीन बंजर हो रही है। जमीन उर्वरता के लिए किसानों, वैज्ञानिकों, चिकित्सकों व आमजन को सोचना चाहिए। पशु संपदा का संरक्षण व विकास हमारा कर्तव्य होना चाहिए।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम योगी, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान।

टेक्नोलॉजी के प्रयोग से लाए जा सकते हैं क्रांतिकारी बदलाव

राष्ट्रपति ने कहा- टेक्नोलॉजी अन्य क्षेत्र की तरह पशु चिकित्सा और देखभाल में भी क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की क्षमता रखती है। टेक्नोलॉजी के प्रयोग से देश भर के पशु चिकित्सा को सशक्त बनाया जा सकता है। जीनोम एडिटिंग, एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी, एआई, बिग डेटा एनालिटिक्स जैसे टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इस क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए जा सकते हैं।

आधुनिकतम टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके आईवीआरआई जैसे संस्थानों को पशु रोगों के निदान और पोषण उपलब्ध कराने के लिए स्वदेशी व सस्ते उपाय ढूंढने चाहिए। साथ ही उन दवाओं के विकल्प भी तलाशने चाहिए, जिनके साइड इफेक्ट्स न केवल पशुओं, बल्कि मनुष्यों व पर्यावरण को भी प्रभावित करते रहे हैं।

IVRI के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति ने ग्रुप फोटो खिंचवाई।

IVRI के दीक्षांत समारोह के बाद राष्ट्रपति ने ग्रुप फोटो खिंचवाई।

सीएम योगी बोले- 7 मंदिरों को नाथ कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रहे

CM योगी ने कहा-मैं बताना चाहता हूं कि ये भारत की पौराणिक नगरी है और पांचाल देश के रूप में महाभारत कालखंड में इसकी पहचान थी। यहां 7 प्राचीन महादेव के मंदिर थे। जिन्हें हम वर्तमान में नाथ कॉरिडोर के रूप में विकसित कर रहे हैं। इनमें अलखनाथ मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, वनखंडी नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, तपेश्वर नाथ मंदिर, मणिनाथ मंदिर, पशुपतिनाथ मंदिर यह इस बरेली की पौराणिक पहचान के प्रतीक है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *