Breaking
Sun. Feb 15th, 2026

योगी के कार से उतरते ही गाय पहुंची, सुपरवाइजर सस्पेंड:CM की ओर दौड़ी तो जवानों ने रोका, 17 दिन में तीसरी बार सुरक्षा में लापरवाही

गोरखपुर : गोरखपुर में सीएम योगी की सुरक्षा में लापरवाही का मामला सामने आया है। सीएम शुक्रवार शाम गोरखनाथ ओवरब्रिज का उद्घाटन करने पहुंचे थे। उनकी कार रुकी तो पहले सांसद रवि किशन उतरे, फिर सीएम योगी।

इसी दौरान एक गाय दौड़ती हुई कार के पास पहुंच गई। वह सीएम की तरफ बढ़ रही थी। यह देखकर सुरक्षा में तैनात 15 जवान अलर्ट हो गए। उन्होंने गाय को घेरकर रोका और दूसरी तरफ भगा दिया।

शुरुआती जांच में गोरखनाथ इलाके के नगर निगम सुपरवाइजर अरविंद कुमार की लापरवाही सामने आई है। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। अरविंद पर पूरे एरिया में नगर निगम से जुड़े कामों की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी थी।

इस घटना का वीडियो आज रविवार को सामने आया है। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर इंटरनल जांच भी शुरू हो गई है, ताकि यह पता लग सके कि सुरक्षा घेरा होने के बावजूद गाय अंदर कैसे पहुंच गई।

बता दें कि VVIP मूवमेंट से पहले पूरे रास्ते और कार्यक्रम स्थल की जांच की जाती है। पिछले 17 दिनों में योगी की सुरक्षा में लापरवाही की यह तीसरी घटना है।

पुलिस और सुरक्षा में तैनात अन्य जवानों ने गाय को घेरकर रोक लिया।

पुलिस और सुरक्षा में तैनात अन्य जवानों ने गाय को घेरकर रोक लिया।

सांसद रवि किशन और सीएम योगी एक ही कार से ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।

सांसद रवि किशन और सीएम योगी एक ही कार से ओवरब्रिज के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे।

योगी के उतरने के 4 सेकेंड बाद ही गाय पहुंची

25 सेकेंड के वीडियो में दिख रहा है कि 6 सेकेंड पर कार से सांसद रवि किशन उतरते हैं। फिर 10 सेकेंड पर उसी कार से सीएम योगी उतरते हैं। योगी के उतरने के 4 सेकेंड बाद ही गाय उनकी कार के पास पहुंच जाती है। हालांकि, सीएम की सुरक्षा में तैनात जवान गाय को घेरकर रोक लेते हैं।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा-

QuoteImage

VVIP सुरक्षा से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था की पूरी समीक्षा की जाएगी। आने वाले समय में VVIP कार्यक्रमों के दौरान निगरानी और सतर्कता को और सख्त किया जाएगा।QuoteImage

17 दिनों में तीसरी बार सुरक्षा में लापरवाही

पहली घटना: 2 दिसंबर को वाराणसी में काशी-तमिल संगमम के चौथे संस्करण के शुभारंभ के मौके पर एक शराबी युवक सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीएम योगी के मंच के पास पहुंच गया। युवक सीएम तक पहुंचता, इससे पहले कमांडोज ने झपट्टा मारकर उसे पकड़ लिया।

दूसरी घटना: 4 दिसंबर को जब मुख्यमंत्री, स्पोर्ट्स कॉलेज से एयरपोर्ट जा रहे थे, तब असुरन इलाके में वॉर्निंग पॉइंट के आगे अचानक एक बस पहुंच गई थी। उस मामले में भी सुरक्षा में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई थी।

सीएम योगी ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था।

सीएम योगी ने 19 दिसंबर को गोरखनाथ ओवरब्रिज का उद्घाटन किया था।

गोरखपुर शहर को 19 दिसंबर को एक नया ओवरब्रिज मिल गया। नाम है- गोरखनाथ ओवरब्रिज। इस रूट पर पहले से एक ओवरब्रिज था। इस तरह अब यह शहर का पहला डबल लेन का पुल चालू हो गया है। मतलब-

लेन 1. गोरखनाथ मंदिर से धर्मशाला की तरफ आती है।

लेन 2. धर्मशाला की तरफ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ जाती है।

बीच में रेलवे लाइन के ऊपर 76 मीटर लंबे स्टील के स्पॉन लगाए गए हैं, ये गर्डर 750 टन भारी हैं। इस ओवरब्रिज से अब गोरखपुर की 10 लाख आबादी को राहत मिलेगी। साथ ही नेपाल तक कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *