Breaking
Wed. Mar 25th, 2026

गोरखपुर में गर्लफ्रेंड की हत्या, अयोध्या में मुंडवाया सिर:स्नान के बाद पत्नी के साथ पूजा-पाठ की

  • मर्डर से पहले तीनों एक होटल में रुके थे

गोरखपुर : गोरखपुर के पीपीगंज में 29 जनवरी की रात मुंबई की प्रिया शेट्‌टी (35) की बॉयफ्रेंड विजय साहनी ने पत्नी संध्या के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पत्नी के साथ रात में ही अयोध्या पहुंचा।

अयोध्या में सुबह-सुबह उसने बाल मुंडवाये। नहाने के बाद उसने कपड़े बदले। पत्नी संध्या ने भी अपने कपड़े चेंज किए। फिर पूजा-पाठ करके दोनों गोरखपुर के पीपीगंज अपनी ससुराल आ गए। सोमवार को विजय साहनी, उसकी पत्नी संध्या और संध्या के पिता को पुलिस ने यहीं से अरेस्ट कर लिया।

हत्या से पहले विजय, उसकी पत्नी और गर्लफ्रेंड प्रिया शेट्‌टी तीनों 24 घंटे तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एक कमरे में रुके थे। यहीं से पीपीगंज ले जाकर उसकी हत्या की। हत्या के बाद 10 मिनट तक प्रिया के चेहरे को ईंट से कूचता रहा, ताकि उसकी पहचान न हो पाए।

रात करीब 11:35 बजे पुल के नीचे प्रिया की लाश ठिकाने लगाई। 12 बजे विजय और उसकी पत्नी संध्या स्कूटी से वहां से निकल गए। 20 मिनट बाद घटना स्थल पर विजय फिर आया। इस बार वह काफी डरा हुआ था। उसे डर था कि कहीं प्रिया जिंदा तो नहीं है।

देर रात करीब 12:20 बजे वह घटना स्थल पर जाकर प्रिया की बॉडी को चेक किया कि कहीं उसकी सांसे तो नहीं चल रही हैं। जब पूरी तरह तसल्ली हो गई, तब फिर वहां से पत्नी को लेकर निकला। इसके बाद वह अयोध्या निकल गया।

घटना से पहले और बाद में आरोपी विजय साहनी की फोटो

घटना से पहले और बाद में आरोपी विजय साहनी की फोटो

प्रिया की बहन अस्थियां लेकर मुंबई गईं

मुंबई की रहने वाली मृतका की सौतेली बहन किरन जायसवाल करीब 30 घंटे गोरखपुर में रहकर बहन की अस्थियां और आंखों में आंसू लेकर मुंबई लौट गईं। इस दौरान वह भय और आशंका के साए में रहीं। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी में रखा था।

घटना की जानकारी मिलने के बाद किरन इतनी सहमी हुईं थीं कि वह गोरखपुर आने को भी तैयार नहीं थीं। परिजनों और पुलिस के समझाने पर वह यहां पहुंचीं। दाह संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार रात पूरी होने के बाद पीपीगंज पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर कस्बे के एक होटल में गईं, जहां उन्हें सुरक्षा घेरे में ठहराया गया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए किरन ने बाहरी लोगों से दूरी बनाए रखी और किसी को भी फोटो खींचने की अनुमति नहीं दी।

गोरखपुर आने पर किरन जायसवाल से पुलिस ने तहरीर ली और उसे मुकदमे में वादी बनाया गया। पीपीगंज थाने में दी गई तहरीर में किरन ने साफ तौर पर लिखा है कि प्रिया को विजय कुमार साहनी अपने साथ गोरखपुर लेकर आया था और उन्हें पूरी आशंका है कि हत्या उसी ने की है।

हालांकि तहरीर में विजय की पत्नी संध्या और उसके ससुर का नाम शामिल नहीं किया है। एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद का कहना है कि विवेचना केवल तहरीर तक सीमित नहीं है, बल्कि उपलब्ध साक्ष्यों और परिस्थितिजन्य तथ्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

पकड़े जाने के बाद चेहरा छिपाता रहा आरोपी विजय साहनी

पकड़े जाने के बाद चेहरा छिपाता रहा आरोपी विजय साहनी

प्रिया और विजय के अहम दस्तावेज पुलिस को सौंपे

किरन ने पुलिस को प्रिया और विजय के संबंधों से जुड़े कई अहम दस्तावेज और फोटोग्राफ भी सौंपे हैं। विवेचक ने इन सभी दस्तावेजों को जांच रिपोर्ट का हिस्सा बना लिया है। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हत्या से जुड़े हर पहलू की कड़ी से कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। साथ ही, मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की अपील भी की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। किरन के अनुसार, मुंबई में प्रिया अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ विजय कुमार साहनी के पास ही रहती थी। किरन ने स्पष्ट किया कि प्रिया किसी तरह छिपकर या धोखे से नहीं आई थी, बल्कि विजय के भरोसे पर यहां पहुंची थी। यही भरोसा उसकी मौत का कारण बन गया। पुलिस इस बयान को बेहद अहम मान रही है।

इस संबंध में एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र प्रसाद ने बताया कि किरन की मानसिक स्थिति बेहद कमजोर थी, इसलिए उससे सीमित पूछताछ ही की गई। बयान दर्ज करने के बाद बुधवार शाम उन्हें इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट से मुंबई रवाना कर दिया गया। गोरखपुर में उन्हें सिक्योरिटी में रखा गया। फिलहाल पुलिस हत्या से संबंधित सभी दस्तावेजों और साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। साथ ही कानून के सलाहकारों से भी राय ली जा रही है, ताकि विवेचना मजबूत हो और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

वीडियो कॉल से बेटे ने किया मां का अंतिम दर्शन

पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को राजघाट में महाराष्ट्र से आई बहन ने दाह संस्कार किया। इससे पहले वीडियो कॉल करके बेटे रूद्र को उसकी मां प्रिया का अंतिम दर्शन कराया। प्रिया अपने इकलौते बेटे से बहुत प्यार करती थी। हमेशा सोशल मीडिया पर उसके साथ रील शेयर करती थी। प्रिया बेटे से बोलकर आई थी कि उसके पापा को लाने जा गोरखपुर जा रही है।

यहां पर 29 जनवरी को उसके बॉयफ्रेंड विजय ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी जान ले ली। इसके बाद बॉडी न्यूड कर फेंक दी थी।

मंगलवार को मुंबई से प्रिया की बहन किरन शेट्‌टी गोरखपुर आई थी। पुलिस ने किरन को ले जाकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी में प्रिया की लाश की पहचान कराई। इसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रिया की बेटे रूद्र के साथ रील

प्रिया की बेटे रूद्र के साथ रील

चश्मा लगाए प्रिया की अपनी दोनों बहनों के साथ तस्वीर

चश्मा लगाए प्रिया की अपनी दोनों बहनों के साथ तस्वीर

पोस्टमार्टम की कराई गई वीडियोग्राफी

पोस्टमार्टम के बाद प्रिया की लाश एंबुलेंस से राजघाट ले जाई गई। वहां पर पुलिस की मौजूदगी में किरन ने अपनी बहन प्रिया का दाह संस्कार किया। प्रिया का इकलौता बेटा 13 साल का रूद्र मुंबई में है। वीडियो कॉल पर मां को सफेद कपड़ों में लिपटा देखकर रूद्र रोने लगा।

रूद्र ने बोला कि मेरी मां मेरे पापा को लेने गोरखपुर गई थी। पापा ने मां काे मार दिया। पापा गंदे हैं, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। यह दृश्य देखकर पुलिस व अन्य लोगों की आंखे भी नम हो गईं।

किरन ने बताया कि प्रिया हमेशा अपने बेटे रूद्र की ही चिंता करती रहती थी। वह कहती थी कि बेटा बड़ा हो रहा है, उससे उसके पापा के बारे में पूछा जाता है। इस बार विजय से बात करके अपने बेटे को उसका हक दिलाकर रहूंगी। वह तो विजय के साथ हर हाल में रहना चाहती थी। लेकिन उसने केवल उनके शरीर से प्यार किया। मन भर गया तो दूरी बनाने लगा।

पूरा मामला…

मुंबई की प्रिया शेट्‌टी की गोरखपुर में हत्या की गई। उसकी जिंदगी में आया पहला प्यार ही मौत का कारण बना। मुंबई में जिस विजय के साथ वो लिव-इन में रही। वही विजय बेटे का बाप बनने के सिर्फ 1 साल बाद ही प्रिया से दूर हो गया।

दोनों के बीच नाराजगी कुछ ऐसी हुई कि 9 साल तक दोनों ने एक-दूसरे की जिंदगी में झांका तक नहीं। इस बीच विजय की संध्या से शादी हुई और वो 2 बेटियों का पिता बना।

2022 में वो अपनी पत्नी और बेटियों को लेकर मुंबई शिफ्ट हो गया। दोनों बेटियों का नाम कॉन्वेंट स्कूल में लिखवाया। यहीं से उसकी जिंदगी में यूटर्न आया।

इंस्टाग्राम पर 1 बार फिर उसकी मुलाकात अपने पहले प्यार प्रिया से हुई। दोनों मिलने लगे, साथ रहने भी लगे। अब प्रिया विजय पर 2 तरह के दबाव बनाने लगी। पहला- बेटे को बाप का नाम दो। दूसरा- बेटे का अच्छे कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन कराओ।

विजय को दुनिया के सामने 2 शादियां दिखाना गंवारा नहीं था। इसलिए वो प्रिया को 1680 Km दूर गोरखपुर लाया और बेरहमी से उसे मार डाला। इस बनती-बिगड़ती लव स्टोरी में न तो प्रिया के बेटे को हक मिल सका, न ही विजय ही पत्नी संध्या के साथ जिंदगी जी सकेगा।

हत्या के वक्त उससे हुई कुछ गलतियों ने उसे कानून के फंदे में फंसा दिया। विजय, पत्नी संध्या और उसके ससुर को पुलिस ने जेल भेजा है।

इंश्योरेंस ऑफिस में प्यार, फिर 1 साल का लिव-इन

गोरखपुर के सहजनवां इलाके के माडर गांव का रहने वाला विजय कुमार साहनी पढ़ने में शुरू से ही तेज था। वह लंबे समय से मुंबई के चारकोप, कांदिवली में रह रहा था। वहीं से उसने पढ़ाई भी पूरी की थी।

विजय ने हाईस्कूल और कॉमर्स से ग्रेजुएशन मुंबई में अपने बड़े भाई के पास रहकर किया। साल- 2012 में उसे HDFC लाइफ इंश्योरेंस में एजेंट की नौकरी मिल गई।

वहां वेकेंसी ओपन हुई, तो प्रिया शेट्‌टी भी पहुंची। तब विजय साहनी से उसकी पहली मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों का अच्छा परिचय हो गया। एक महीने में ही दोनों बेहद नजदीक आ गए। विजय भी प्रिया की खूबसुरती का कायल हो चुका था। इसलिए उसने किराए का घर लिया। इसमें वह लिव-इन में प्रिया के साथ रहने लगा।

एक साल तक दोनों खुशी-खुशी साथ रहे। इसी बीच प्रिया प्रेग्नेंट हो गई। तब विजय ने एक मंदिर में जाकर प्रिया से शादी कर ली। प्रिया विजय के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरने लगी थी। साल 2013 में प्रिया ने बेटे को जन्म दिया। इस दौरान विजय भी साथ था। लेकिन, इसी बीच विजय के स्वभाव में बदलाव आने लगा था। उसका मन अब प्रिया से भर गया था। किसी भी तरह उससे दूरी बनाना चाहता था।

दोनों के बीच छोटी-छोटी बात पर झगड़े होने लगे। एक दिन विजय घर छोड़कर चला गया। उसने कहीं और किराए पर घर ले लिया। परिचितों की सलाह देने पर उसने हमेशा के लिए प्रिया से पीछा छुड़ाने के लिए तलाक का प्रार्थना पत्र कोर्ट में दाखिल किया।

कोर्ट से एक नोटिस प्रिया के पते पर भी गया। लेकिन, इससे पहले प्रिया उस किराए के घर से कहीं और जा चुकी थी। इसलिए तलाक की प्रक्रिया बीच में ही अटक गई।

इस तस्वीर में प्रिया की मांग में सिंदूर दिख रहा है। वो विवाहिता की तरह अपनी जिंदगी जीने लगी थी।

इस तस्वीर में प्रिया की मांग में सिंदूर दिख रहा है। वो विवाहिता की तरह अपनी जिंदगी जीने लगी थी।

2 साल बाद विजय ने घर आकर संध्या से दूसरी शादी की

साल- 2013 के बाद विजय का प्रिया से संपर्क नहीं हुआ। अब उसे लग रहा था कि वह हमेशा के लिए उसकी जिंदगी से जा चुकी है। वह 2014 में अपने गांव आया। यहां पर घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी। 2015 में पीपीगंज की संध्या से उसकी शादी हुई।

दोनों खुशी-खुशी साथ रहने लगे। विजय और संध्या की 2 बेटियां हुईं। इस दौरान विजय की नौकरी मुंबई में ही चल रही थी। इश्योरेंस सेक्टर में उसने अच्छी तरक्की की। धीरे-धीरे वह 1.5 लाख महीने की सैलरी तक पहुंच गया।

2019 में विजय गांव आया और यहीं से इश्योरेंस का काम करने लगा। 2022 में उसने तय किया कि संध्या और दोनों बेटियों के साथ दोबारा मुंबई जाएगा और वहीं रहेगा। फिर दोबारा मुंबई चला गया। यहां उसने दोनों बेटियों का एडमिशन कॉन्वेंट स्कूल में कराया। एक अच्छी कॉलोनी में घर किराए पर लिया। इस तरह से हैप्पी मैरिज लाइफ जीने लगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *