Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

हाथरस में सत्संग में भगदड़, 100 से ज्यादा मौत:अस्पताल के बाहर बिखरी पड़ी लाशें; टैंपो में लादकर ले गए100 से अधिक घायल

हाथरस : हाथरस में सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव फुलरई में आयोजित भोले बाबा के सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। 150 से अधिक भक्त घायल हैं। इनमें कई की हालत गंभीर हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्य सचिव मनोज सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार घटनास्थल के रवाना हो गए हैं।

मृतकों में हाथरस और एटा के रहने वाले हैं। मृतकों को अलीगढ़ और एटा पहुंचा गया। मौके पर डीएम आशीष कुमार और एसपी निपुण अग्रवाल रवाना हो गए हैं।

अब तक 90 से अधिक शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। एटा सिकंदराराऊ के बार्डर पर है घटनास्थल।

एटा शहर के मोहल्ला वनगांव निवासी रामदास की पत्नी सरोज लता की भी मौत हो चुकी है। बेटा और बहू की हालत गंभीर है।

एटा के सीएमओ उमेश कुमार त्रिपाठी ने हादसे में 27 लोगों की मौत की पुष्टि की है, जिनमें 25 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *