Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

झांसी में मां के बॉयफ्रेंड को बेटे ने मार डाला:इतना पीटा कि पसलियां टूटीं; अस्पताल लेकर पहुंची आरोपी की मां मौत के बाद भागी

झांसी : झांसी में मां के बॉयफ्रेंड को बेटे ने पीट-पीटकर मार डाला। उसे पैसे देने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया। फिर कनपटी पर तमंचा सटा दिया और बेरहमी से पीटकर पसलियां तोड़ दीं। वारदात में उसके दो साथी भी शामिल थे।

पीटने के बाद आरोपी ने अपनी मां को फोन कर घटना की जानकारी दी। मां युवक को अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पत्नी और परिजन आ गए। यह देखकर प्रेमिका युवक का मोबाइल डॉक्टर को देकर फरार हो गई।

यह मामला तब सुर्खियों में आया, जब परिजनों ने मृतक और उसकी पत्नी के बीच हुई बातचीत की रिकॉर्डिंग वायरल कर दी। इसमें हमले में घायल युवक अपनी पत्नी को रोते हुए पूरी आपबीती सुना रहा है। वह कह रहा है कि पैसे देने के बहाने बुलाया और बेरहमी से मारपीट की। इसमें गर्लफ्रेंड भी शामिल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना नवाबाद थाना क्षेत्र की है।

ये महिपाल की गर्लफ्रेंड सावित्री है, जो अस्पताल में उसे छोड़कर भाग गई थी।

ये महिपाल की गर्लफ्रेंड सावित्री है, जो अस्पताल में उसे छोड़कर भाग गई थी।

3 साल से चल रहा था अफेयर

महिपाल अहरिवार (37) मध्य प्रदेश के दतिया जिले के गुर्जरा गांव का रहने वाला था। वह 3 साल से सीपरी बाजार के लहर एनक्लेव में रह रहा था और गाड़ी चलाता था। उसकी पत्नी मुखी और तीन बच्चे गांव में रहते हैं।

3 साल पहले महिपाल की 32 साल की एक महिला से मुलाकात हुई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिपाल अक्सर उसके घर आने-जाने लगा। महिला का एक बेटा है। महिपाल उन दोनों पर अपनी कमाई खर्च करने लगा। दोनों ने मिलकर उससे करीब 1.40 लाख रुपए कर्ज भी लिया।

गर्लफ्रेंड के बेटे से पैसे मांगे तो मारने का प्लान बनाया

भाई बबलू ने बताया कि महिपाल का बेटा बीमार हो गया था। पैसों की जरूरत पड़ने पर उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बेटे से पैसे मांगे। इसको लेकर विवाद हुआ। गुरुवार को गर्लफ्रेंड ने महिपाल को फोन करके पैसे देने के लिए रेलवे स्टेशन के पास बुलाया।

जब महिपाल पहुंचा तो वहां गर्लफ्रेंड का बेटा अपने दो साथियों के साथ खड़ा था। तीनों ने मिलकर महिपाल को बुरी तरह पीटा। घायल महिपाल अपने कमरे पर पहुंचा और पत्नी मुखी को फोन कर घटना की जानकारी दी।

इसके बाद आरोपी की मां महिपाल के कमरे पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई। वहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पत्नी और परिजन पहुंचे, तब प्रेमिका भाग निकली। अब परिजनों ने 51 सेकेंड, 5:32 मिनट और 6:49 मिनट की तीन रिकॉर्डिंग वायरल कर दी हैं, जिसमें महिपाल अपनी पत्नी को पूरी घटना बता रहा है।

पोस्टमॉर्टम में टूटी मिलीं महिपाल की पसलियां

पुलिस ने शुक्रवार शाम को महिपाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम के दौरान उसके शरीर में अंदरूनी चोट के निशान मिले हैंं। उसकी कई पसलियां टूटी हुई थीं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके पिटाई की पुष्टि हुई। उसके शरीर से काफी खून भी बह गया।

सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि छानबीन कराई जा रही है। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *