Breaking
Fri. Mar 13th, 2026

रक्षा मंत्री ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण किया:रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले श्रमिकों को सम्मान

लखनऊ : लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का शुक्रवार को लोकार्पण किया। समता मूलक चौराहे पर राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने फीता काटकर इसे जनता को सौंपा। इस दौरान कॉरिडोर के तीसरे-चौथे फेज का शिलान्यास भी किया।

झूलेलाल पार्क में चल रही जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- राजनाथ जी ने विकास के मामले में लखनऊ को नंबर वन बना दिया। ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद डालीगंज से हरहरवुआ दाबे IIM रोड तक चले जाओ, 15 मिनट लगेगा। कॉरिडोर का निर्माण रिकॉर्ड समय में काम पूरा करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

गोमती नदी के दोनों किनारों पर बन रहा ग्रीन कॉरिडोर कुल 57 किमी लंबा है। इसे 4 फेज में विकसित किया जा रहा। इसमें चौड़ी सड़कें, 6 लेन, हरियाली और सुगम यातायात के लिए मॉडर्न डिजाइन अपनाई गई है। फेज-2 शुरू होने से करीब 10 लाख लोगों को फायदा मिलेगा।

ग्रीन कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण रिकार्ड समय में पूरा हुआ है। राजनाथ सिंह ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया।

ग्रीन कॉरिडोर के फेज-2 का निर्माण रिकार्ड समय में पूरा हुआ है। राजनाथ सिंह ने निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों को सम्मानित किया।

गुरुवार शाम ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आ गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

गुरुवार शाम ही रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ आ गए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया।

ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 शुरू होने से निशातगंज से लेकर समता मूलक तक नॉन स्टाप गाड़ियां फर्राटा भर सकेंगी।

ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 शुरू होने से निशातगंज से लेकर समता मूलक तक नॉन स्टाप गाड़ियां फर्राटा भर सकेंगी।

लखनऊ AI सिटी के रूप में विकसित होगा- योगी

लखनऊ AI सिटी के रूप में विकसित होगा। सरकार ने इसके लिए भी धन की व्यवस्था कर ली है। दुश्मन को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर ज्यादातर AKTI, पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।

योगी बोले- कब्जे की जमीन मुक्त करवाकर प्रोजेक्ट बनाया

योगी ने कहा- लखनऊ के अंदर कनेक्टिविटी को प्रभावी बनाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपना वेतन हमें बताया तो हमने इसे लखनऊ विकास प्राधिकरण को बताया। इसके बाद प्रशासन की जिस जमीन पर आक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया। इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया है।

राजनाथ ने विकास में लखनऊ को नंबर 1 बनाया- ब्रजेश पाठक

बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ में सोने पर सुहागा हो गया है। राजनाथ सिंह ने जबसे कमान संभाली है तब से लखनऊ विकास के मामले में नंबर वन है। लखनऊ में रक्षा मंत्री ने ओपन जिम लगवाने का काम किया है।

हमने कभी इतना बड़ा काम नहीं किया, जितना रक्षा मंत्री ने किया है। ग्रीन कॉरिडोर बनने के बाद मजा आ गया है। डालीगंज से हरहरवुआ दाबे IIM रोड तक चले जाओ 15 मिनट लगेगा।

6 लेन सड़क, दोनों तरफ 11.50 मीटर चौड़ा है फेज-2

ग्रीन कॉरिडोर में 6 लेन की सड़क बनाई गई है। ग्रीन कॉरिडोर का दूसरा फेज गोमतीनगर के समता मूलक चौक से निशातगंज होते हुए हनुमान सेतु डालीगंज तक है। 6 लेन सड़क बनाई गई है। दोनों ओर सड़क की चौड़ाई करीब 11.50 मीटर है। निशातगंज में चौराहा बनाया गया है। इसके शुरू होने से शहर के करीब 5 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

ग्रीन कॉरिडोर के सभी चरणों के काम जानिए…

फेज-1: आईआईएम रोड से पक्का पुल डालीगंज तक।

फेज-2: समता मूलक से हनुमान सेतु डालीगंज तक।

फेज-3: डालीगंज से शहीद पथ तक।

फेज-4: शहीद पथ से किसान पथ तक।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *