Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

योगी मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार को:2 कैबिनेट, 3 राज्य मंत्रियों को मिलेगी जगह; लोकसभा चुनाव से पहले सहयोगी दलों को तरजीह

लखनऊ : योगी कैबिनेट का विस्तार रविवार सुबह 11 बजे होगा। ओमप्रकाश राजभर, भाजपा नेता दारा सिंह चौहान और रालोद के विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह दी जाएगी। इसको लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजभवन पहुंचे। यहां राज्यपाल से मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा हुई। राज्यपाल को मंत्रियों की लिस्ट भी सौंपी गई। सूत्रों के मुताबिक, योगी मंत्रिमंडल में 5 चेहरों को जगह मिल सकती है।

बृहस्पतिवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में सहयोगी दलों से सीट शेयरिंग तय होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा तेज हो गई है। भाजपा यूपी में सहयोगी दलों ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा (एक सीट), अपना दल (दो सीट), निषाद पार्टी (एक सीट) और रालोद (दो सीट) को छह सीटें देने पर सहमत हो गई है।

ओमप्रकाश राजभर और दारा सिंह चौहान का मंत्री बनना तय है। वहीं, एनडीए में शामिल हुई राष्ट्रीय लोकदल को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *