Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा में पूर्व प्रधान-बेटे ने BLO को मारे थप्पड़, वोटर लिस्ट में नाम नहीं बढ़ाने पर भड़के

मथुरा : मथुरा में वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाने को लेकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने बीएलओ (BLO) से मारपीट कर दी। बीएलओ को 2 थप्पड़ मारे और उसके कपड़े फाड़ दिए। इतना ही नहीं, गाली देते हुए धमकी दी- तू अभी तक पप्पू प्रधान को जानता नहीं है, अब जान जाएगा।

वोटर लिस्ट में संशोधन करवाने पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि पहले पूर्व प्रधान के बेटे ने बीएलओ को थप्पड़ मारा।

इसके बाद पूर्व प्रधान ने भी उसे एक थप्पड़ जड़ दिए। वहीं, आसपास मौजूद ग्रामीण दोनों को छुड़ाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। घटना मंगलवार को मांट विकास खंड के हृदय पोखर गांव की है।

बीएलओ ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर पूर्व प्रधान और उसके बेटे पर वोटर लिस्ट में फर्जी नाम न जोड़ने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

पूर्व प्रधान और बेटे ने बीएलओ को बच्चों के सामने ही बीएलओ से मारपीट की।

पूर्व प्रधान और बेटे ने बीएलओ को बच्चों के सामने ही बीएलओ से मारपीट की।

स्कूल परिसर में बीएलओ को गंदी-गंदी गालियां दीं।

स्कूल परिसर में बीएलओ को गंदी-गंदी गालियां दीं।

मांट ब्लॉक के हृदय पोखर प्राइमरी विद्यालय में BLO सुरेश चंद्र वोटर लिस्ट से संबंधित काम कर रहे थे। तभी पानीगांव के पूर्व प्रधान पप्पू सिंह उर्फ राजेंद्र और उनका बेटा राजकुमार वहां पहुंचे।

BLO सुरेश चंद्र ने बताया- पूर्व प्रधान पप्पू सिंह और उनका बेटे ने वोटर लिस्ट में नाम बढ़ाने के लिए कहा। जब मैंने इसका विरोध किया तो वे हमारे साथ अभद्रता करने लगे। बच्चों के सामने गंदी-गंदी गालियां देने लगे।

मैंने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। पूर्व प्रधान और उसके बेटे ने BLO को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद पूर्व प्रधान ने धमकी देते हुए कहा- अभी पप्पू प्रधान को तू जानता नहीं है, जान जाएगा।

BLO सुरेश चंद्र ने कहा- मैंने एसडीएम को शिकायत दी और थाने भी जाऊंगा। पीछे नहीं हटूंगा।

BLO सुरेश चंद्र ने कहा- मैंने एसडीएम को शिकायत दी और थाने भी जाऊंगा। पीछे नहीं हटूंगा।

मारपीट का वीडियो सामने आया

1 मिनट 53 सेकेंड के वीडियो में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते नजर आ रहे हैं। बीएलओ के हाथ में टिफिन दिखाई दे रहा है। इसी दौरान प्रधान और उसका बेटा बीएलओ से मारपीट करते दिखते हैं। पहले बेटे ने बीएलओ को एक थप्पड़ मारा, इसके बाद पूर्व प्रधान ने भी थप्पड़ जड़ दिए।

मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग किया और मामला शांत कराया। इसके बाद पूर्व प्रधान गाली-गलौज करते हुए वहां से चले गए।

BLO ने एसडीएम से की शिकायत

पीड़ित बीएलओ ने पानीगांव पुलिस चौकी और एसडीएम कार्यालय में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा- मामले की जांच की जा रही है। वीडियो समेत सभी तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

एसडीएम मांट ऋतु सिरोही ने बताया कि बीएलओ के साथ हुई मारपीट का मामला सामने आया है और पुलिस को जांच कर कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *