Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

मथुरा में एक और भ्रष्टाचारी पकड़ा, वन विभाग का बड़े बाबू ₹50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

मथुरा : जनपद में भ्रष्टाचारी अधिकारियों कर्मचारियों की बुरी तरह शामत आई हुई है । हर महीने एक न एक कर्मचारी एंटी करप्शन की पकड़ में आ रहा है। शुक्रवार को भी वन विभाग में रिश्वत लेते प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताते है इस बाबू की काफी समय से लोगों द्वारा शिकायत की जा रही थी। एंटी करप्शन की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

पकड़ा गया बाबू पेट्रोल पंप की NOC देने के नाम पर 50 हजार रुपए मांग रहा था। एंटी करप्शन की टीम बाबू को पकड़ कर जमुनापार थाना ले गई जहां उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने में जुट गई है।

मथुरा कार्यालय में तैनात हैं बाबू

मथुरा के सामाजिक वानिकी प्रभाग वन विभाग में प्रधान लिपिक के पद पर किशोर चतुर्वेदी तैनात हैं। बताया जाता है किशोर चतुर्वेदी किसी भी काम को करने की एवज में रिश्वत मांगते हैं।

इनकी काफी लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। बाबू पर एंटी करप्शन द्वारा की गई कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया।

वन विभाग के मथुरा स्थित कार्यालय से बाबू को पकड़ा

वन विभाग के मथुरा स्थित कार्यालय से बाबू को पकड़ा

दोपहर में हुई कार्यवाही

एंटी करप्शन की टीम सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिविल लाइन के कार्यालय में शुक्रवार को दोपहर 12:45 बजे करीब पहुंची। बताया जाता है नगला हसनपुर में राजन सिंह पेट्रोल पंप लगवाना चाहते हैं।

उसकी एनओसी के लिए प्रधान लिपिक किशोर चतुर्वेदी 50 हजार रुपए मांग रहा था। इसकी शिकायत पीड़ित ने आगरा एंटी करप्शन टीम से की। जिसके बाद टीम ने मामले की सत्यता को जांचा। मामले की पुष्टि होते ही कार्यवाही की गई।

वन विभाग के कार्यालय पर हुई कार्यवाही से हड़कंप मच गया

वन विभाग के कार्यालय पर हुई कार्यवाही से हड़कंप मच गया

रुपए पकड़ते ही किया गिरफ्तार

किशोर चतुर्वेदी ने 50 हजार रुपए अपने हाथों में लिए तुरंत एंटी करप्शन आगरा की टीम ने उसे दबोच लिया। यह कार्यवाही प्रभारी सहवीर सिंह के नेतृत्व में की गई।

इसके बाद एंटी करप्शन की टीम बाबू को थाना जमुनापार ले गई। जहां उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही करने में जुट गई।

2 लाख रुपए की मांगी थी रिश्वत

आगरा भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में पीड़ित राजन सिंह के बहनोई रोहताश सिंह ने शिकायत की कि उनके साले को 2022 में इंडियन ऑयल से एक पैट्रोल पंप आवंटित किया गया था। जिसकी NOC वन विभाग से मिलनी थी। लेकिन उक्त फाइल को पास नहीं किया जा रहा था। इस बारे में जब जानकारी की गई तो यहां तैनात मुख्य लिपिक किशोर चतुर्वेदी ने कहा 2 लाख रुपए दे दो फाइल पास हो जाएगी। इस पर रोहिताश ने कहा इस समय इतने रुपये नहीं हैं। जिस पर किशोर ने कहा कि फिलहाल 50 हजार रुपए दे दो।

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए वन विभाग के बाबू किशोर चतुर्वेदी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी

रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किए गए वन विभाग के बाबू किशोर चतुर्वेदी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी

पीड़ित ने की शिकायत

पैट्रोल पंप की NOC देने की एवज में मांगी जा रही रिश्वत के बारे में रोहतास ने आगरा में एंटी करप्शन टीम से शिकायत की। जिसके बाद शुक्रवार को एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए कार्यालय से ही किशोर चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *