मथुरा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मथुरा पहुंचे। नगला दीनदयाल धाम में चल रहे चार दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव के दूसरे दिन विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सीएम योगी नगला दीनदयाल धाम में दो घंटे तक रहेंगे।

एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की स्थली नगला दीनदयाल धाम में मुख्यमंत्री दो घंटे रहेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11: 05 बजे नगला दीनदयाल धाम में बनाये गए हेलीपैड पर पहुंचें। यहां से वह 11: 15 मिनट पर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री 1 घंटे तक रहेंगे। इसके बाद आधा घंटे रिजर्व रखा गया है। दोपहर 12:55 मिनट पर मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंच सीएम साथ मौजूद कैबिनेट मंत्री व अन्य

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत अन्य लोग।

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी समेत अन्य लोग।

मंच पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल, लक्ष्मी नारायण चौधरी, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश, दीनदयाल धाम समिति के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा मौजूद हैं।

माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया

मथुरा भाजपा जिला व महानगर कार्यकारिणी व कार्यकर्ताओं ने माला व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

11 वर्ष में हम सब ने बदलते हुए भारत को देखा

सीएम योगी ने कहा- पिछले 11 वर्ष में हम सब ने बदलते हुए भारत को देखा है। आज का भारत वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी के मंत्र को सुनता है और उसके धरातल पर उतरता हुआ देखता है। परिणाम है भारत का ये मॉडल आज दुनिया के लिए एक नई प्रेरणा बन जाता है।

सीएम योगी ने कहा-कौन सा ऐसा क्षेत्र है, जिसमें भारत ने अभूतपूर्व कार्य न किया हो। जब भी भाजपा को अवसर प्रदान हुआ, तब-तब भारत में बदलाव हुआ। आज दुनिया चार बड़ी अर्थव्यवस्था में भारत का नाम है। जल्द ही भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर पंडित दीनदयाल के सपने को साकार किया

सीएम योगी ने कहा- कश्मीर में धारा 370 लागू थी, हम तभी नारा देते थे। जहां हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जब बलिदान हुआ था, तब पंडित दीनदयाल ने यह नारा दिया था। पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर दिया।

दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा 25 फीसदी से अधिक हुआ करता था

पंडित दीनदयाल ने कहा था कि भारत का आधार स्वदेशी होना चाहिए। दुनिया की जीडीपी में भारत का हिस्सा 25 फीसदी से अधिक हुआ करता था। लेकिन सन 1800 आते-आते भारतीयों का शोषण हुआ। उद्योग धंधों को नष्ट किया गया। कृषि को बर्बाद किया गया। धीरे-धीरे ऐसी स्थिति पैदा हुई कि हमारे उद्योग धंधे बंद हो गए।

पहले स्वदेशी उद्योग पर निर्भर होकर काम होता था। खेती पर निर्भरता बढ़ती गई, खेती महंगी होती गई। विदेशी हुकूमत ने देश के विकास की जड़ों को हिलाकर कमजोर कर दिया।

विदेश वाले रुपए कमाकर, आतंकवाद में उपयोग करते हैं

सीएम योगी ने कहा- हमारा हस्त शिल्पी, हमारा कारीगर जो भी उत्पाद बनाता है। उसे हम खरीदते हैं। इसका पैसा हमारे हस्तशिल्पी, हमारे कारीगर के हाथों में जाएगा। इससे हमारे देश का विकास होगा।

अगर विदेश जाएगा तो आतंकवाद में उस रुपए का उपयोग होगा। विदेशी मुनाफा कमाएं, इसके बाद हमारे खिलाफ ही साजिश रचेंगे। भारत को कमजोर करने के लिए षडयंत्र होंगे।

पर्व और त्योहार आने वाले हैं। चार दिन तक स्मृति महोत्सव चलेगा। शारदीय नवरात्रि की प्रथम तिथि से लेकर विजयादशमी तक अगर कोई भारतीय अपने रिश्तेदारों से मिलता है, तो उसे स्वदेशी गिफ्ट दे। सीएम योगी ने कहा- एक जनपद एक उत्पाद की योजना हमने लागू की। इसमें 96 लाख यूनिट काम कर रही हैं। 2 करोड़ लोगों को रोजगार की गारंटी मिली है। पीएम मोदी ने युवाओं के स्टार्टअप के लिए इको सिस्टम को बढ़ाने का काम किया।

स्टार्ट केवल आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स में नहीं होता। पंडित दीनदयाल धाम गो आधारित उत्पाद बनाए जा रहे हैं। यह भी एक स्टार्टअप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *