Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत:वृंदावन से VIP ड्यूटी कर घर लौट रहे जवान की कार से टक्कर

दैनिक उजाला, मथुरा : थाना महावन क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में CRPF जवान की मौत हो गई। घटना गांव विरामपुर के पास बीती रात करीब 2 बजे हुई।

मथुरा की तरफ जा रहे बाइक सवार जवान की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

मृतक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह खप्परपुर थाना महावन का रहने वाला था। अशोक 2010 में CRPF में भर्ती हुए थे।

मथुरा में CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत

मथुरा में CRPF जवान की सड़क हादसे में मौत

उनकी मुख्य तैनाती श्रीनगर में थी। वर्तमान में वह 4 साल से मथुरा के श्री कृष्ण जन्म स्थान पर तैनात थे। हादसे के समय वह वृंदावन से VIP ड्यूटी करके घर लौट रहे थे।

खप्परपुर पुलिस चौकी प्रभारी योगेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कार सवारों की पहचान की जा रही है।

मृतक के दो बच्चे हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, बच्चे और माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की खबर सुनकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल और पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *