Breaking
Sat. Feb 21st, 2026

मथुरा में युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया:हत्या कर झाड़ियों में फेंका, 2 साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी

मथुरा : मथुरा में एक युवक ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म किया। इसके बाद चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी होने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। आरोपी के चेहरे पर कालिख पोतकर दी। फिर उसे जूते की माला पहनाकर पूरे इलाके में घुमाया।

महिलाओं ने युवक की खूब पिटाई की। इसके बाद थाने ले जाकर उसे पुलिस को सौंप दिया। युवक की 10 साल पहले शादी हुई थी। 2 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। अब वह अकेला रहता था। पूरा मामला वृंदावन के गौरा नगर इलाके का है।

मामला छुपाने के लिए उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया

मामला छुपाने के लिए उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और शव को छिपा दिया

गौरा नगर इलाके में रहने वाला बिहारी (35) ने मजदूरी करता है। लोगों का आरोप है कि बिहारी गुरुवार रात एक स्ट्रीट फीमेल डॉग को पकड़कर उसको घर ले गया। इसके बाद बिहारी ने उसके साथ कुकर्म किया। फिर मामला छिपाने के लिए फीमेल डॉग की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया।

शुक्रवार को बिहारी के घर के पीछे झाड़ी में खून से सने गद्दे मिले, तो लोगों में खोजबीन शुरू की। जानकारी की तो पता चला कि बिहारी ने फीमेल डॉग के साथ कुकर्म कर हत्या कर दी है।

मुंह पर पोती कालिख

इसके बाद इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने बिहारी को पकड़ लिया। उसके मुंह पर कालिख पोत दी और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे इलाके में घुमाया। इस दौरान महिलाओं ने उसको चप्पलों से भी मारा। फिर आरोपी बिहारी को थाना ले जाकर पुलिस को सौंप दिया।

मुंह पर कालिख पोत दी और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे इलाके में घुमाया

मुंह पर कालिख पोत दी और फिर जूतों की माला पहनाकर उसे इलाके में घुमाया

पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत

आरोपी बिहारी की पत्नी की दो साल पहले देहांत हो चुका है। उसकी दस साल पहले शादी हुई थी। घर पर वह अकेला रहता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। थाना प्रभारी संजय पांडे ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *