Breaking
Sat. Mar 21st, 2026

गौ-तस्करों का पीछा कर रहे साधु को ट्रक ने कुचला:मौत के बाद मथुरा में हाईवे पर पथराव-लाठीचार्ज, पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

मथुरा : मथुरा में फरसा वाले बाबा नाम से मशहूर गौ-रक्षक को ट्रक ने कुचल दिया। गौ-रक्षक बाबा अपनी बाइक से ट्रक सवार गौ-तस्करों का पीछा कर रहे थे। उन्होंने ट्रक को ओवरटेक कर सामने बाइक खड़ी कर दी। ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और बाबा को कुचलते हुए फरार हो गया।

बाबा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी इलाके में आग की तरह फैली। देखते ही देखते हजारों की भीड़ दिल्ली-मथुरा हाईवे पर जमा हो गई। जाम खुलवाने पहुंची पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया। पथराव भी किया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

लोगों ने पुलिस की 5 से 6 गाडियों में तोड़फोड़ की। शीशे तोड़ दिए। हालात बेकाबू होता देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। आंसू गैस के गोले छोड़े। जहां बवाल हो रहा है, वहां से 25 किलोमीटर दूर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रही हैं। मामला कोसी और छाता थाना क्षेत्र का है।

गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया।

गुस्साए लोगों ने दिल्ली-कोलकाता हाईवे जाम कर दिया। दोनों तरफ करीब 5 किमी. लंबा जाम लग गया।

पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया।

पुलिस लोगों को समझाने पहुंची, लेकिन नाराज लोगों ने पुलिसवालों को खदेड़ दिया।

देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी।

देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई। पुलिस पर पथराव करने लगी।

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए।

हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान कई लोग जख्मी हुए।

लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

लोगों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान कई पुलिसकर्मी लहूलुहान हो गए।

हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम, दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी लाइन

हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं।

पुलिस से लोगों की झड़प, बार-बार समझाने के बाद भी नहीं मान रहे लोग

पथराव के दौरान पुलिसवालों से लोगों की कहासुनी हो गई। इस दौरान एक पुलिस वाला लोगों से कहता नजर आया कि आप लोग पथराव क्यों कर रहे हैं। आप लोग शांति से रहिए। आप लोगों की वजह से देखिए कितने लोग परेशान हैं।

बवाल और हंगामे की सूचना पर DIG मौके पर पहुंचे

बवाल और हंगामे की सूचना पर DIG मौके पर पहुंच गए हैं।

लोग बोले- साजिश के तहत महाराज जी की हत्या की गई

सुरेश पांडे ने बताया कि साजिश के तहत महाराज जी के साथ घटना की गई है। जिसको पकड़ रखा है उसे हमारे सामने सड़क पर लाओ। उसे जिंदा जलाओ हमारे सामने। पुलिस प्रशासन कोई जवाब नहीं दे रहा है। हम लोग 2 घंटे से यहां हैं।

गुस्साए लोगों का आरोप- महाराज का गौ-तस्करों ने मर्डर किया

कृष्ण कुमार ने बताया कि हमारे महाराज का गौ-तस्करों ने मर्डर कर दिया। तस्कर गायों को लेकर जा रहे थे। महाराज जी ने पीछे किया। तभी गौ-तस्करों ने उन्हें कुचल दिया। मैं चाहता हूं- जिन लोगों ने बाबा का मर्डर किया है। ऑन द स्पॉट उनके माथे पर गोली मारी जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *