Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में करंट लगने से व्यक्ति की मौत:हाई टेंशन लाइन का तार टूटने पर चपेट में आया, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मथुरा : हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

थाना मगोर्रा इलाके के गांव फोंडर के रहने वाले पूरन सिंह पुत्र सोनपाल सिंह अपने घर के कमरे का निर्माण कर रहे थे। बताया गया है कि इसी दौरान पास में ही पावर लाइन थी। अचानक से पावर लाइन का तार टूट गया। जिसकी चपेट में आने से पूरन सिंह गंभीर रूप से झुलस कर घायल हो गए।

करंट लगने के बाद परिवार में कोहराम मच गया और चीख पुकार सुन गांव के लोग इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में पूरन सिंह को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि परिजनों ने मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया। जिसके बाद शव को परिजनों की सुपुर्द कर दिया। पूरन सिंह की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *