Breaking
Mon. Mar 30th, 2026

VIDEO : 25 फीट ऊंचाई को गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी रही… फिर छूट गए हाथ

मथुरा : मथुरा में एक गर्भवती महिला के रेलिंग से लटकने और गिरने का वीडियो सामने आया है। महिला जमीन से करीब 25 फीट ऊपर रेलिंग से लटकी दिखाई दे रही है। नीचे कुछ लोग खड़े हैं। करीब 23 सेकेंड लटके रहने के बाद उसका हाथ अचानक रेलिंग से छूट जाता है और वह नीचे गिर जाती है। मामला थाना बलदेव क्षेत्र का है। महिला जमीन से करीब 25 फीट ऊपर रेलिंग से लटकी दिखाई दे रही है। जो कुछ ही सेकेंड के बाद जमीन पर गिर जाती है। महिला के गिरते ही शोर मच जाता है।

आगरा के शाह नगर टेढ़ी बगिया ट्रांस यमुना नगर के रहने वाले महावीर सिंह ने अपनी बेटी प्रियंका की शादी 14 महीने पहले 16 फरवरी 2023 को मथुरा के बलदेव इलाके के मंगला सराय गांव के रहने वाले सत्यवीर के बेटे हर्ष से की थी। महावीर सिंह का कहना है कि शादी में महावीर ने करीब 50 लाख रुपए खर्च किए। जिसमें 8 लाख रुपए नगद, एक बोलेरो और एक बाइक दी थी। प्रियंका के पिता महावीर का आरोप है कि उनकी बेटी के ससुर सत्यवीर BSF में तैनात हैं। जिसकी वजह से वह रौब में रहते हैं। शादी के बाद से ही ससुराल वाले और अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज न मिलने पर प्रियंका के साथ मारपीट करते थे। इसको लेकर मामला परिवार कोर्ट में भी पहुंचा। जहां 20 अक्टूबर 2023 को दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

प्रियंका के पिता महावीर ने बताया कि वह 25 अप्रैल से प्रियंका से बात करने के लिए फोन कर रहे थे। लेकिन, ससुराल वाले बात नहीं करा रहे थे। 28 अप्रैल को वह अपनी पत्नी और दोनों बेटों के साथ प्रियंका की ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि उनकी बेटी दो मंजिल ऊपर रेलिंग से लटक रही है। 6 माह की गर्भवती प्रियंका के गिरने के कारण पसली टूट गई और उसके जांघ और आंख में चोट आई। प्रियंका को गंभीर हालत में उसके मायके वाले लेकर मथुरा जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रियंका के भाई का आरोप है कि जब वह अपनी बहन को लेकर अस्पताल आ रहे थे उस दौरान सत्यवीर, देवेंद्र, बनवारी लाल, रीना, हर्ष और काका ने उनके साथ मारपीट की थी। शुक्रवार को इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रियंका के परिजन मथुरा डीएम ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों से प्रार्थना पत्र लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने जांच की बात कहते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *