Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

राष्ट्रपति 19 से 21 मार्च तक मथुरा में रहेंगी:वृंदावन में मंदिरों के करेंगी दर्शन, गोवर्धन की गोल्फ कार्ट से परिक्रमा लगाएंगी

मथुरा : राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू 3 दिन के दौरे पर मथुरा दौरे पर आ रही हैं। वह 19 मार्च से 21 मार्च तक वृंदावन और गोवर्धन में रहेंगी। दौरे के दौरान वह वृंदावन के मंदिरों के दर्शन करेंगी तो गोवर्धन की 21 किलोमीटर की गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी। वृंदावन दूसरी बार आने वाली राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगीं।

राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू 19 मार्च को अयोध्या से रवाना होकर आगरा एयरपोर्ट आएंगी। यहां से राष्ट्रपति सेना के हेलीकॉप्टर से मथुरा कैंट स्थिता आर्मी के हैलीपेड पर पहुंचेंगी। शाम करीब 5 बजे राष्ट्रपति का काफिला वृंदावन रवाना होगा। जहां वह एक 5 सितारा होटल में रुकेंगी। कुछ देर रुकने के बाद राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर जाएंगी।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर जाएंगी।

तीन दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति इस्कॉन और प्रेम मंदिर जाएंगी।

संत प्रेमानंद से करेंगी आध्यात्मिक चर्चा

राष्ट्रपति 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलि कुंज जाएंगी। जहां वह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक चर्चा करेंगी। संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम वह करीब 30 मिनट रहेंगी।

इसके बाद वह होटल जाएंगी जहां डेढ़ घंटे तक रुकने के बाद राष्ट्रपति परिक्रमा मार्ग स्थित नीम करौरी बाबा आश्रम जाएंगी। आधा घंटे रुकने के बाद वह स्वामी श्री पूर्णानंद तीर्थ ट्रस्ट उड़िया बाबा के यहां जाएंगी।

राष्ट्रपति 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलि कुंज जाएंगी। जहां वह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक चर्चा करेंगी।

राष्ट्रपति 20 मार्च को संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम केलि कुंज जाएंगी। जहां वह संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आध्यात्मिक चर्चा करेंगी।

कैंसर Oncology डिपार्टमेंट का करेंगी लोकार्पण

राष्ट्रपति 20 मार्च की दोपहर राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में बनाये गए कैंसर Oncology डिपार्टमेंट के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगी। देर शाम राष्ट्रपति साध्वी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम जाएंगी। यहां वह आधा घंटे रहेंगी।

राष्ट्रपति 21 मार्च को गोवर्धन के लिए रवाना हो जाएंगी। जहां वह दानघाटी मंदिर के दर्शन करेंगी और गोवर्धन की 21 किलोमीटर की गोल्फ कार्ट से परिक्रमा देंगी।

राष्ट्रपति 20 मार्च की दोपहर राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में बनाये गए कैंसर Oncology डिपार्टमेंट के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगी

राष्ट्रपति 20 मार्च की दोपहर राम कृष्ण मिशन हॉस्पिटल में बनाये गए कैंसर Oncology डिपार्टमेंट के लोकार्पण कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचेंगी

7 महीने में दूसरा दौरा

19 मार्च को श्रीधाम वृन्दावन आ रहीं राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू तीसरी राष्ट्रपति होंगी, जो दूसरी बार वृन्दावन आ रहीं हैं। इनसे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी दो बार वृन्दावन की यात्रा कर चुके हैं।

इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पहली बार 25 सितंबर 2025 को वृन्दावन आईं थीं और अब 19 मार्च को फिर आ रही हैं। इनसे पहले निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी दो बार वृंदावन आए थे। उन्होंने पहली बार 28 नवंबर 2019 को और दूसरी बार 27 जून 2022 को वृन्दावन का दौरा किया था।

इतिहासकार आचार्य प्रहलाद बल्लभ गोस्वामी के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का भी दो मर्तबा वृन्दावन आगमन हो चुका है। प्रणव मुखर्जी 16 नवंबर 2014 और 18 नवंबर 2015 में वृन्दावन पधारे थे। उनसे पहले साल 1987 में पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह व वर्ष 1957 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद एक – एक बार वृन्दावन आए थे।

हालांकि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा वर्ष 1993 में, रामास्वामी वैँकटरमण साल 1985 में एवं वर्ष 1959 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन वृन्दावन पधार चुके हैं। लेकिन उस समय वह तीनों महानुभाव देश के उपराष्ट्रपति थे एवं ब्रजयात्रा के उपरांत राष्ट्रपति पद पर असीन हुए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *