Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

संत प्रेमानंद को जान से मारने की धमकी:सतना के युवक ने लिखा- मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं उसका गला काट देता

मथुरा : मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी दी गई। सतना जिले के एक युवक ने फेसबुक पर पोस्ट डाली है। इसमें लिखा- मेरे घर के बारे में बोलता तो मैं प्रेमानंद की गर्दन उतार लेता। पोस्ट के सामने आने के बाद मथुरा में धर्माचार्यों ने आक्रोश जताया।

श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष ने न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलाहारी बाबा ने कहा- कोई भी व्यक्ति प्रेमानंद बाबा की तरफ आंख उठा कर देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम किसी भी अपराधी की गोली को अपनी छाती पर खाने को तैयार हैं।

दरअसल, हाल ही में संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। इसमें उन्होंने युवाओं को मनमानी और गलत आचरण से बचने की सलाह दी थी। उन्होंने खासतौर पर आजकल के समाज में बढ़ते बॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड, ब्रेकअप और पैचअप जैसे चलन पर चिंता जताई।

जिसे उन्होंने युवाओं के भविष्य के लिए हानिकारक बताया। इसी वीडियो को लेकर ही युवक ने संत को जान से मारने की धमकी दी।

यह की है पोस्ट

यह की है पोस्ट

फेसबुक पर लिखा धमकी भरा पोस्ट

गुरुवार को सतना निवासी शत्रुघ्न सिंह ने संत प्रेमानंद जी के बारे में फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट डाला। लिखा- पूरे समाज की बात है। मेरे घर की बात में बोलता तो प्रेमानंद होता या कोई और मैं उसकी गर्दन उतार लेता। युवक ने अपनी प्रोफाइल पर खुद को पत्रकार बताया है।

इस धमकी के बाद से संत समाज में गुस्सा है। फलाहारी बाबा ने कहा- यहां पर तो अत्याचार करने पर कंस जैसे राजा का भी वध हो गया। यह ब्रजभूमि है। कोई भी अपराधी उनको छू नहीं सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाए।

पोस्ट को लेकर हिंदूवादियों ने आक्रोश का इजहार किया

पोस्ट को लेकर हिंदूवादियों ने आक्रोश का इजहार किया

संत बोले- गाय, कन्या,साधु की रक्षा बहुत जरूरी

महंत रामदास महाराज ने कहा कि गाय, कन्या,साधु की रक्षा बहुत जरूरी है, जो भी प्रेमानंद बाबा के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करता है। उसको संत समाज नहीं छोड़ेगा। महंत रामदास महाराज ने कहा- साधु को धमकी देना, ऐसा लगता है जैसे कोई वह विधर्मी हो। साधु अपना सब कुछ छोड़कर संसार हित के लिए भजन, साधन करता है।

धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा- संत प्रेमानंद महाराज वर्तमान में आस्था के केंद्र हैं। उनके उपदेशों से प्रभावित होकर हजारों,लाखों लोगों के जीवन में बदलाव आया है। सौरभ गौड़ ने कहा- शत्रुघ्न सिंह नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर जिस तरह धमकी दी गई। वह निंदनीय, चिंतनीय है। ऐसे व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए।

संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला भक्त ने सवाल किया था

संत प्रेमानंद महाराज से एक महिला भक्त ने सवाल किया था

प्रेमानंद ने वीडियो में क्या कहा था वो विस्तार से पढ़िए

12 जून का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला प्रेमानंद महाराज से सवाल करती है कि बच्चे की मर्जी से शादी करें या परिवार की सहमति से, दोनों ही स्थिति में परिणाम अच्छे नहीं आते। महाराज की हमे समझ नहीं आ रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है?

इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा- कैसे परिणाम अच्छे आएंगे, जब बच्चे-बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं। हमारी माता बहनों का पहले रहन सहन देखो। आज के बच्चे बच्चियां कैसे पोशाक पहन रहे।

संत प्रेमानंद महाराज कहते हैं-आजकल एक लड़के से ब्रेकअप- दूसरे से व्यवहार, दूसरे से ब्रेकअप तीसरे से व्यवहार और व्यवहार व्यभिचार में परिवर्तित हो रहा है। संत प्रेमानंद महाराज एक उदाहरण देते हुए कहते हैं अगर हमको चार होटल के खाने की जबान को आदत पड़ जाए तो घर की रसोई का भोजन अच्छा नहीं लगेगा।

ऐसे ही चार पुरुष से मिलने की आदत पड़ गई है तो एक पति को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं कर पाएगी। इसी तरह से पुरुष चार लकड़ियों से व्यभिचार करता है, वह पत्नी से संतुष्ट नहीं रहेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *