Breaking
Tue. Mar 24th, 2026

मथुरा में सीएचसी प्रभारी समेत 4 डॉक्टरों पर एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर केस

दैनिक उजाला, मथुरा : बलदेव में एक गंभीर चिकित्सकीय लापरवाही का मामला सामने आया है। एससी-एसटी न्यायालय के आदेश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के प्रभारी समेत चार डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जादौपुर, बलदेव निवासी रामवीर ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उनकी पत्नी शैलेश देवी का 2021 में सीएचसी बलदेव में नसबंदी ऑपरेशन किया गया था।

चिकित्सकों की लापरवाही से ऑपरेशन असफल रहा और शैलेश 2024 में फिर गर्भवती हो गईं। 23 जनवरी 2025 को प्रसव पीड़ा के दौरान शैलेश को सीएचसी बलदेव में भर्ती कराया गया। सामान्य प्रसव में पुत्र का जन्म हुआ। उचित देखभाल न मिलने से नवजात की मृत्यु हो गई। इसके बाद शैलेश की स्थिति भी बिगड़ती गई और उनकी भी मृत्यु हो गई।

3 फरवरी 2025 को स्वास्थ्य सचिव के बलदेव दौरे के दौरान शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब एससी-एसटी कोर्ट के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. ललित, डॉ. पूनम मिश्रा, डॉ. जसोदा और अन्य स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सीओ महावन संजीव राय ने कहा कि न्यायालय के आदेश पर चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *