Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में व्यापारियों ने बंद की दुकानें:सुरक्षा के नाम पर परेशान करने का आरोप; व्यापार मंडल के अध्यक्ष बोले- सीओ दे रहे धमकी

मथुरा : मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा के नाम पर पिछले 5 महीने से एसपी सुरक्षा द्वारा अलग-अलग फरमान जारी करने पर व्यापारियों का मंगलवार को गुस्सा फूट पड़ा। व्यापारियों ने एसपी सुरक्षा द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए बाजार बंद कर दिया।

महानगर में श्री कृष्ण जन्म स्थान क्षेत्र के सभी बाजार मंगलवार को पुलिस उत्पीड़न के चलते बंद रहे। बाजार बंद होने से दूर दराज से आए यात्रियों को जरूरी सामान न मिलने से भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ा है। मंगलवार को श्री कृष्ण जन्म स्थान के व्यापारियों के आंदोलन के चलते बाजार अनिश्चितकालीन पूर्णतया बंद हो गए हैं।

कृष्ण जन्म स्थान व्यवसाई समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के अनुसार पुलिस प्रशासन अपनी मनमानी और हाठधर्मिता के कारण आम मार्ग को बंद कर व्यापारियों एवं स्थानीय निवासियों के उत्पीड़न पर आमादा है। इस संदर्भ में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी व्यापारी पूर्व में मिले लेकिन आश्वासन के बावजूद भी समस्या के समाधान का कोई प्रयास नहीं किया गया जिस कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है एवं स्थानीय निवासियों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा वाहन पास के नवीनीकरण में मनमाना रवैया अपनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया इसके अलावा कई बार पुलिसकर्मियों द्वारा बैरियर पर चेकिंग के दौरान व्यापारियों से अभद्रता की जाती है। इस संबंध में कई बार पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी अवगत कराया गया पर उन्होंने कोई कदम नहीं उठाया। इन सभी समस्याओं को लेकर कृष्ण जन्मभूमि के व्यापारी बहुत दुखी एवं आक्रोषित हैं।

तीन दिन पूर्व स्थानीय व्यापारियों ने मीटिंग कर अवगत करा दिया था की उनकी मांगे नहीं मानी गयी तो मंगलवार से समूचा बाजार बंद कर दिया जायेगा इसके बाबजूद पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं कि वरन समिति के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को हड़का दिया जिसने आग में घी डालने का काम किया। मिलन भाटिया ने आक्रोश जाहिर करते हुए कहा है कि व्यापारी तबके का योगी सरकार में उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *