Breaking
Sat. Feb 28th, 2026

बांके बिहारी को लगा रंग, नाचते हुए पहुंचे भक्त:वृंदावन में विदेशियों ने भी खेली होली

मथुरा : मथुरा के श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर शुक्रवार को रंगारंग लट्‌ठमार होली महोत्सव शुरू हो गया है। कलाकार गीत बरसाने में मच गया शोर, सखी ने पकड़ा नंदकिशोर, रसिया पर डांस कर रहे हैं। महोत्सव में करीब 50 हजार भक्त पहुंचे हैं।

वहीं वृंदावन में रंगभरी एकादशी पर अनोखा नजारा दिखा। बांके बिहारी जी को रंग और अबीर लगाने के साथ ही ब्रज की होली की शुरुआत हुई। मंदिर रंग-बिरंगे गुलाल में डूबा नजर आया। पुजारियों ने प्रसादी गुलाल भक्तों पर बरसाया। फूल, जलेबी और लड्डू लुटाए।

प्रसाद पाने के लिए भक्तों में होड़ मच गई। शरीर पर अबीर पड़ते ही भक्त खुशी से झूम उठे। बांके बिहारी जी के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो उठा। अबीर से सराबोर भक्तों ने बांके बिहारी के दर्शन किए। आशीर्वाद लिया। फिर बाहर आकर हवा में रंग और अबीर उड़ाया और एक-दूसरे को गुलाल लगाया।

इस दौरान वृंदावन की गलियां भक्तों से भरी रहीं। हर तरफ अबीर-गुलाल दिखाई दे रहा है। अबीर गुलाल से रंगे भक्त ढोल-नगाड़ों पर झूम रहे हैं। ‘आज ब्रज में होली रे रसिया’ गाने पर नाच रहे हैं।

बड़ी संख्या में भक्त वृंदावन की पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। कई भक्त अपने लड्‌डू गोपाल को गोद में लेकर आए हैं। महिलाएं भजन गा रही हैं। श्रद्धालु राधे-राधे बोलते हुए गुलाल उड़ाकर चल रहे हैं।

इस बीच, राधा वल्लभ मंदिर से राधा कृष्ण का डोला निकला। बग्गी पर सवार होकर राधा कृष्ण के स्वरूप शहर में जगह-जगह होली खेलते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अनुमान है कि करीब 10 लाख भक्त वृंदावन पहुंचे हैं। इससे पहले, गुरुवार को नंदगांव और बुधवार को बरसाना में लठमार होली खेली गई थी।

बांके बिहारी मंदिर में पुजारी भगवान का प्रसादी रंग गुलाल भक्तों पर उड़ा रहे हैं। भक्त रंगों से सराबोर दिख रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में पुजारी भगवान का प्रसादी रंग गुलाल भक्तों पर उड़ा रहे हैं। भक्त रंगों से सराबोर दिख रहे हैं।

बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है। रंगों में रंगे भक्त प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे हैं।

बांके बिहारी के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ा है। रंगों में रंगे भक्त प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे हैं।

बांके बिहारी मंदिर गुलाल में डूबा नजर आ रहा है। पुजारी भक्तों पर गुलाल उड़ाकर भक्तों को प्रसाद दे रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर गुलाल में डूबा नजर आ रहा है। पुजारी भक्तों पर गुलाल उड़ाकर भक्तों को प्रसाद दे रहे हैं।

श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और भजनों पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

श्रद्धालु भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। ढोल-नगाड़ों और भजनों पर नाचते दिखाई दे रहे हैं।

वृंदावन की होली में विदेशी सैलानी भी सराबोर हैं। स्पेन, जर्मनी और कोलंबिया से आए ग्रुप ने होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया।

वृंदावन की होली में विदेशी सैलानी भी सराबोर हैं। स्पेन, जर्मनी और कोलंबिया से आए ग्रुप ने होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया।

यह वृंदावन परिक्रमा मार्ग का दृश्य है। श्रद्धालु नाचते गाते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंच रहे हैं।

यह वृंदावन परिक्रमा मार्ग का दृश्य है। श्रद्धालु नाचते गाते हुए बांके बिहारी मंदिर पहुंच रहे हैं।

श्रीकृष्ण जन्म स्थान में लट्ठमार होली महोत्सव में कलाकार डांस कर रहे

श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर रंगारंग लट्ठमार होली महोत्सव शुरू हो गया है। यह आयोजन केशव वाटिका में हो रहा है। यहां करीब 50 हजार भक्त पहुंचे हैं।

राधा वल्लभ मंदिर से होली का डोला निकला, गलियों में गुलाल उड़ाया जा रहा

राधा वल्लभ मंदिर से होली का डोला निकला। वृंदावन की गलियों में गुलाल उड़ाया जा रहा। पालकी में बैठे भगवान के स्वरूप गुलाल उड़ा रहे हैं। 401 साल से परंपरा निभाई जा रही।

ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में भव्य कुंज दर्शन, राजाधिराज ने भक्तों संग होली खेली

  • मथुरा के सुप्रसिद्ध ठाकुर द्वारकाधीश मंदिर में होली खेली जा रही है। मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि आज ठाकुर जी कुंज में विराजमान हुए और अपने भक्तों के साथ होली खेली।
  • मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार ने बताया कि ठाकुर जी के सम्मुख भक्तों पर पिचकारी से रंग वर्षा की गई। यहां केवल शुद्ध टेसू के फूल, अबीर, गुलाल, चोवा, चंदन और केसर का ही प्रयोग किया गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *