Breaking
Fri. Feb 13th, 2026

नेशनल हाईवे पर पिता के सामने बेटे को जिंदा जलाया:दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी पीछे से ससुरालियों ने बाइक समेत खींचा; पेट्रोल डाला फूंक दिया

मथुरा : मथुरा के थाना हाई वे क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे पर युवक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर जब तक पुलिस पहुंचती तब तक हत्यारे फरार हो गए। परिवार वालों ने युवक की हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है।

मामला थाना हाईवे क्षेत्र के महोली गांव का है। गांव निवासी विजय की शादी डेढ़ वर्ष पहले रिफाइनरी थाना क्षेत्र के गांव में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति-पत्नी में कलह होने लगी। पत्नी इसकी जानकारी मायकेवालों को देती थी।

मायकेवालों ने बेटी को कुछ दिन के लिए घर बुला लिया था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौते की बात तय हुई। बृहस्पतिवार को हाईवे थाने में समझौता होना था। इसके लिए दोनों पक्ष थाने पहुंच रहे थे। दोपहर बाद थाने से पहले ही दोनों पक्ष मिले। यहीं पर कुछ कहासुनी हुई। आक्रोश में आकर ससुरालीजन भूल गए कि विजय उसका दामाद है। उन्होंने उसे दिनदहाड़े जिंदा जला दिया।

आरोपी मौके से फरार

घटना से मोके पर अफरातफरी मच गई। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, विजय ने दम तोड़ दिया। घरवालों ने गांव में इसकी सूचना दी। खबर फैली तो गांव के लोग थाने की तरफ कूच करने लगे। देखते ही देखते थाने में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। लोगों ने नारेबाजी करते हुए थाने को घेर लिया। वहीं आरोपी मौका देखकर भाग निकले। विजय का अपनी पत्नी से कुछ समय से विवाद चल रहा है। ससुरालीजनों पर पिता ने हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *