Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

UP-मिर्जापुर में 6 महिलाओं की ट्रेन से कटकर मौत:कार्तिक स्नान के लिए गंगा घाट जा रही थीं, ट्रैक पार करते समय हादसा

मिर्जापुर/चुनार : यूपी के मिर्जापुर में बुधवार को कालका एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत हो गई। इनमें दो बहनें हैं। हादसा सुबह 9:30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ।

चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी। भीड़ अधिक होने की वजह से कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ रही थी।

अचानक ट्रेन आते ही यात्री घबरा गए। पुरुष तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि महिलाएं नहीं चढ़ पाईं और ट्रेन की चपेट में आ गईं। उनके शवों के टुकड़े करीब 50 मीटर तक ट्रैक पर बिखर गए। शवों को बैग में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

रेलवे अफसरों ने बताया कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं है, इसलिए ट्रेन की स्पीड तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के कारण स्टेशन पर भारी भीड़ थी। हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का मौका ही नहीं मिला। जब ट्रेन गुजर गई, तब ट्रैक पर लाशें बिखरी नजर आईं।

कार्तिक पूर्णिमा के चलते स्टेशन पर भीड़ थी, इसके बावजूद प्लेटफॉर्म से ट्रेन को धीमी गति में नहीं गुजारा गया। गंगा घाट रेलवे स्टेशन से सिर्फ 2–3 किमी दूर है। मरने वालों में 5 महिलाएं मिर्जापुर की और एक सोनभद्र की रहने वाली थीं। इनकी पहचान सविता (28), साधना (15), शिवकुमारी (17), अंजू देवी (20), सुशीला देवी (60) और सोनभद्र निवासी कलावती देवी (50) के रूप में हुई है।

हादसे के बाद शवों के चीथड़े उड़ गए। ट्रैक पर 50 मीटर तक लाशें के टुकड़े बिखरे नजर आए।

हादसे के बाद शवों के चीथड़े उड़ गए। ट्रैक पर 50 मीटर तक लाशें के टुकड़े बिखरे नजर आए।

पुलिसवालों ने शवों के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

पुलिसवालों ने शवों के टुकड़ों को समेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

हादसे में मरने वालों के परिजन पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा है। एक लड़की ने रोते हुए फोन करके घरवालों को हादसे के बारे में बताया।

हादसे में मरने वालों के परिजन पहुंच गए हैं। उनका रो-रोकर बुरा है। एक लड़की ने रोते हुए फोन करके घरवालों को हादसे के बारे में बताया।

खमरिया गांव गम में डूबा, यहीं के 5 लोगों की मौत

मिर्जापुर के राजगढ़ थाने के खमरिया गांव से 15 से ज्यादा श्रद्धालु चुनार में गंगा स्नान के लिए निकले थे। सभी ने सुबह ट्रेन पकड़ी थी। सुबह 10 बजे गांव वालों को हादसे की जानकारी मिली। गांव में महिलाएं रो रही हैं।

कमिश्नर और डीआईजी पहुंचे, सुरक्षा व्यवस्था देखी

ट्रेन से 6 श्रद्धालुओं के कटने के बाद विंध्याचल मंडलायुक्त राजेश प्रकाश और डीआईजी आरपी सिंह चुनार रेलवे स्टेशन पहुंचे। दोनों अफसरों ने घटना की जानकारी ली और घटनास्थल देखा।

जीआरपी SP बोले– अगर लापरवाही मिली तो एक्शन होगा

प्रयागराज जीआरपी के एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगी थी। कुछ महिला प्लेटफॉर्म के अपोजिट उतर गई। उस ट्रैक पर आई ट्रेन की चपेट में आ गईं। अगर कोई लापरवाही मिलती है तो एक्शन होगा।

डीएम बोले- यात्री दूसरे ट्रैक पर चले गए, इसलिए हादसा हुआ

डीएम पवन गंगवार ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म बदलते समय यात्री दूसरे ट्रैक पर चले गए थे, जिससे ये सभी लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है।

मृतकों में 5 महिलाएं मिर्जापुर की और एक सोनभद्र की

यूपी सरकार की ओर से मंत्री संजीव गौड़ और डीएम पवन गंगवार मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से बातचीत की। मंत्री ने बताया कि हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। इनमें 5 महिलाएं मिर्जापुर जिले की हैं, जबकि एक महिला सोनभद्र की है। सभी लोग चुनार में गंगा स्नान के लिए आ रहे थे।

सरकार मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता देगी। प्लेटफॉर्म बदलने के सवाल पर मंत्री संजीव गौड़ ने कहा- यह जांच का विषय है।

शवों के टुकड़े ट्रैक पर 50 मीटर तक बिखरे

पुलिस के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े ट्रैक पर करीब 50 मीटर तक बिखर गए। पुलिसकर्मियों ने शवों को पॉलिथीन और बैग में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

प्लेटफार्म पर चढ़ नहीं पाईं महिलाएं, इसलिए कट गईं

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन से उतरने के बाद अचानक कालका एक्सप्रेस आ गई। पुरुष तेजी से प्लेटफॉर्म पर चढ़ गए, जबकि महिलाएं नहीं चढ़ सकीं। इसी कारण वे ट्रेन की चपेट में आ गईं।

युवती बोली- बहन और बुआ ट्रेन से कट गईं

युवती ने रोते हुए घरवालों को फोन किया। उसने कहा ट्रेन हादसे में बहन और बुआ ट्रेन से कट गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों के परिजन स्टेशन पहुंचे, महिलाएं रो-रोकर बेसुध

हादसे में मरने वालों के परिजन स्टेशन पहुंच गए हैं। महिलाएं रो-रोकर बेसुध हो रही हैं। पुलिसकर्मी उन्हें समझाने में जुटे हैं।

मरने वाली सभी 6 महिलाएं, इनमें दो सगी बहनें

GRP ने 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि कर दी है। इनमें सविता (28) पत्नी राजकुमार, साधना (15) पुत्री विजय शंकर, शिवकुमारी (17) पुत्री विजय शंकर, अंजू देवी (20) पुत्री श्यामा प्रसाद, सुशीला देवी (60) और कलावती देवी (50) पत्नी जनार्दन यादव शामिल हैं। सविता और साधना सगी बहनें हैं।

ट्रेन का स्टॉपेज नहीं, इसलिए रफ्तार ज्यादा थी

कालका एक्सप्रेस हावड़ा स्टेशन से रात 9.55 बजे चली थी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन से वह आधे घंटे देरी से 8.36 पर मिर्जापुर स्टेशन के लिए निकली थी। चुनार में उसका स्टॉपेज नहीं था। इस वजह से ट्रेन की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *