Breaking
Sat. Feb 14th, 2026

मुरादाबाद में यूनिवर्सिटी की तीसरी मंजिल से कूदी छात्रा, मौत:परीक्षा देकर किया सुसाइड; पिता बोले-बेटी को कोई दिक्कत नहीं थी

मुरादाबाद : मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में बीएससी नर्सिंग की छात्रा तीसरी मंजिल से कूद गई। छात्रा को गंभीर हालत में टीएमयू अस्पताल में एडमिट कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

छात्रा की पहचान संभल की रहने वाली दीक्षा के रूप में हुई है। वह बीएससी नर्सिंग फाइनल सेमेस्टर की स्टूडेंट थी। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

जिलाधिकारी अनुज सिंह के आदेश पर रात में ही छात्रा का पोस्टमार्टम कराया गया। रात में करीब 2 बजे पोस्टमार्टम कराने के बाद छात्रा का शव उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पिता ने कहा-बेटी की मौत की वजह पता चले

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद छात्रा के पिता जनम सिंह ने कहा- मैं इंसाफ चाहता हूं। मुझे ये पता चलना चाहिए कि मेरी बेटी के सुसाइड की वजह क्या है? उन्होंने टीचर के टॉर्चर करने या फिर किसी साथी स्टूडेंट के परेशान किए जाने की आशंका जाहिर की। उन्होंने पुलिस से जांच करने की मांग की है।

दीक्षा पाल बीएससी नर्सिंग की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

दीक्षा पाल बीएससी नर्सिंग की फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।

SHO पाकबड़ा योगेश मावी के अनुसार- दीक्षा, संभल जिले के असमोली की रहने वाली है। वह तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग के फाइनल सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है। वह रोज की तरह अपने गांव से कॉलेज की बस से कॉलेज आई थी।

कॉलेज में अपनी क्लास अटैंड करने के बाद छात्रा 16 अन्य छात्राओं के साथ दोपहर 2:10 बजे कैंपस में ही एक प्रायोगिक परीक्षा अटेंड करने गई थी। 2:50 पर ये प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म हुई। बाकी छात्राएं जीने से नीचे चली गईं। लेकिन दीक्षा वहीं पर रुक गई। वह थोड़ी देर बाद वापस गैलरी में चली गई।

दीक्षा ने गैलरी की विंडो से नीचे झांकना शुरू किया। उसके बाद दोपहर 3:53 बजे वह विंडो पर चढ़ी और नीचे कूद गई। पूरी घटना कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद बताई जा रही है।

दीक्षा की मौत की सूचना मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में जांच करते पुलिस के अधिकारी।

दीक्षा की मौत की सूचना मिलने के बाद यूनिवर्सिटी में जांच करते पुलिस के अधिकारी।

सुसाइड के कारणों का नहीं चल पाया पता

नर्सिंग छात्रा के सुसाइड की वजह अभी तक साफ नहीं है। छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, इसकी क्या वजह है। इस बारे में अभी तक कुछ भी सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर सुसाइड नोट मिलने की बात से भी इनकार किया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से भी इसकी कोई वजह अभी तक नहीं बताई गई है। छात्रा के परिजनों को भी अभी मीडिया से दूर रखा गया है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से छात्रा की मौत की कोई वजह अभी तक नहीं बताई गई है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन की ओर से छात्रा की मौत की कोई वजह अभी तक नहीं बताई गई है।

यूनिवर्सिटी ने कहा-फैमिली को दे दी थी सूचना

इस मामले में टीएमयू के मीडिया प्रभारी डॉ. एम पी सिंह ने एक प्रेस रिलीज जारी करके संस्थान का पक्ष रखा है। प्रेस रिलीज के मुताबिक दीक्षा पाल संभल के असमोली की रहने वाली थी। वह बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी। गुरुवार को दोपहर लगभग 2:52 बजे परिसर में स्थित बिल्डिंग की तीसरी मंज़िल से नीचे कूद गयी थी।

छात्रा को तुरंत ही टीएमयू हॉस्पिटल के इमरजेंसी विभाग में भर्ती करा दिया गया, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम भी इलाज में जुट गई। छात्रा की क्लास कोऑर्डिनेटर ने दोपहर 3:22 बजे घटना की जानकारी देने के लिए छात्रा के पिता को फोन किया। कॉलेज के वॉइस प्रिंसिपल ने भी छात्रा के पिता जन्म सिंह और पुलिस से बात कर मामले की जानकारी दी।

मुरादाबाद में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे नर्सिंग छात्रा के परिजन।

मुरादाबाद में पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे नर्सिंग छात्रा के परिजन।

तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी दीक्षा

पिता जनम सिंह ने बताया- मैं इंडस टावर में टेक्नीशियन इंचार्ज हूं। मेरे तीन बच्चे हैं। बेटी दीक्षा सबसे बड़ी थी। उसके बाद उसका छोटा भाई नितेश (18 साल) दिल्ली से पढ़ाई कर रहा है। जबकि हर्षित (16 साल) संभल में ही 11 वीं की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने बताया- दीक्षा पढ़ाई में बहुत तेज थी। उसके 90 और 95 प्रतिशत मार्क्स आते थे।

TMU में पहले भी कई छात्राएं-महिला प्रोफेसर कर चुकी हैं सुसाइड

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मेडिकल छात्राओं की आत्महत्याओं को लेकर चर्चा में रही है। इसे लेकर समय-समय पर धरना प्रदर्शन भी हुए हैं। कई महिला प्रोफेसर भी कैंपस में सुसाइड कर चुकी हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *