उत्तर प्रदेश : योगी सरकार ने गुरुवार दोपहर पुलिस पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। 12 आईपीएस अफसरों को जिलों में नई पोस्टिंग दी गई है। इनमें 11 अभी ट्रेनिंग पीरियड में हैं।
अफसरों में 2022 बैच के 9 अफसर और 2020 बैच के दो अफसर शामिल हैं। ट्रेनिंग पूरी कर चुके 2019 बैच के आईपीएस सागर जैन को एसपी ग्रामीण सहारनपुर से प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त (DCP) के पद पर तैनाती दी गई है। गोंडा पूर्वी में तैनात मनोज रावत को संभल में एएसपी दक्षिणी बनाया गया है। आयुष विक्रम को मेरठ से बहराइच भेजा गया है। वह बहराइच में एएसपी नगर बनाए गए हैं।
शासन ने 35 अपर पुलिस अधीक्षकों के भी तबादले किए गए हैं। इसमें से अधिकतर वे हैं, जिन्हें सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रमोशन मिला है।
आईपीएस-आरआर-2019 बैच के सागर जैन को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है। आईपीएस-आरआर-2020 बैच के मनोज कुमार रावत को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) गोंडा से अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सम्भल भेजा गया है, जबकि आयुष विक्रम सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) बहराइच तैनात किया गया है।
आईपीएस-आरआर-2022 बैच के विनायक गोपाल भोसले को सहायक पुलिस अधीक्षक सीतापुर से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) मेरठ, अंतरिक्ष जैन को सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बुलन्दशहर, ट्विंकल जैन को सहायक पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ तथा लिपि नागायच को सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी बनाया गया है।
इसी क्रम में राजकुमार मीणा को सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) मिर्जापुर, ऋषभ रूणवाल को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक (नक्सल) सोनभद्र, आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक सम्भल से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर पूर्वी) प्रतापगढ़, डॉ. ईशान सोनी को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से अपर पुलिस अधीक्षक जालौन तथा मयंक पाठक को सहायक पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सहारनपुर तैनात किया गया है।





