Breaking
Mon. Apr 13th, 2026

योगी बोले- यूपी में कोई मारीच घुस नहीं पाएगा:एक घुसा था, गोली से शरीर छलनी हुआ तो चिल्ला रहा था-गलती हो गई

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को सख्त संदेश दिया है। दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले शूटरों के अंजाम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा में सेंध लगाने वाले हर अपराधी का वही अंजाम होगा।

मुख्यमंत्री शनिवार को लखनऊ में मिशन शक्ति के पांचवें चरण का शुभारंभ कर रहे थे।

अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा-

QuoteImage

आपने कल देखा होगा, महिला संबंधी अपराध में संलिप्त एक अपराधी बाहर से आया था। वह संभवतः मारीच की तरह घुसा था लेकिन जब यहां की पुलिस की गोली ने उसके शरीर को छलनी किया तो वह चिल्ला रहा था कि- ” सर मैं गलती से उत्तर प्रदेश की सीमा में आ गया हूं, आगे से यह दुस्साहस नहीं करूंगा।” और यह हर उस अपराधी को करना पड़ेगा जो महिला सुरक्षा में सेंध लगाएगा। उनके सम्मान और उनके स्वावलंबन में उसमें बाधक बनेगा। उसके सामने संकट की यही चुनौती हमेशा खड़ी होगी।QuoteImage

12271 अपराधियों को दिला चुके हैं सजा

सीएम योगी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 से अब तक 12,271 अपराधियों को सजा मिली। 987 अपराधियों को आजीवन कारावास और 7817 को 10 साल से कम की सजा मिली है। मिशन शक्ति के तहत हर थाने में महिला अपराधों के लिए अलग डेस्क, SOP, और थाना स्तर पर महिला हेल्पलाइन की व्यवस्था की गई है।

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वालों को पुलिस ने किया नोएडा में ढेर

दरअसल, 12 सितंबर की सुबह 3.30 बजे यूपी के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग हुई थी। बाइक से आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ 2 राउंड फायरिंग की। इसके बाद फरार हो गए।

फायरिंग के वक्त घर में दिशा की बहन और पूर्व आर्मी अफसर खुशबू पाटनी, पिता रिटायर्ड DSP जगदीश पाटनी, मां पद्मा पाटनी मौजूद थीं। गोली चलने की आवाज सुनकर सभी सहम गए। दिशा पाटनी मुंबई में थीं।

जगदीश ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस को घर के बाहर से 2 खाली कारतूस बरामद हुए। फायरिंग की जिम्मेदारी रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गैंग ने ली।

इस घटना के बाद यूपी पुलिस और एसटीएफ सक्रिय हो गई। गाजियाबाद में बुधवार शाम नोएडा STF, CI यूनिट दिल्ली, हरियाणा पुलिस की टीम ने फायरिंग करने वाले दो बदमाशों का एनकाउंटर कर दिया।

बदमाशों की पहचान रोहतक के रविंद्र और सोनीपत के अरुण के रूप में हुई। ये रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ के गैंग के थे। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। इनके अलावा पुलिस ने चार और बदमाशों को अलग-अलग एनकाउंटर में अरेस्ट किया।

दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग में शामिल बदमाश बोला- बाबाजी की पुलिस के आगे कभी नहीं आएंगे

एनकाउंटर के बाद हाथ जोड़ अपराधी ने कहा-माफ कर दो, बाबाजी के पुलिस के आगे नहीं आएंगे।

एनकाउंटर के बाद हाथ जोड़ अपराधी ने कहा-माफ कर दो, बाबाजी के पुलिस के आगे नहीं आएंगे।

दरअसल, बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले 2 और शूटरों को शुक्रवार को अरेस्ट किया गया था। बरेली पुलिस और SOG टीम ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा। इनके नाम राम निवास और अनिल हैं।

मुठभेड़ में पुलिस ने राम निवास के पैर पर गोली मारी है। उसने कहा, आरोपी अब यूपी में नही आएंगे, बाबा की पुलिस के आगे नहीं आएंगे। राम निवास राजस्थान के ब्यावर जिले के जैतारण थाना क्षेत्र के बेडकला गांव का रहने वाला है। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। वहीं, अनिल हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है।

मुठभेड़ बरेली में थाना क्षेत्र के बिहारीपुर नदी पुल के पास हुई। पुलिस ने बताया, इन दोनों ने दिशा पाटनी के घर की रेकी थी।

SSP अनुराग आर्य ने बताया कि बरेली की SOG यूनिट लगातार इन्हें ट्रैक कर रही थी। शुक्रवार को जानकारी मिली कि रामनिवास अपने साथी अनिल के साथ नेपाल भागने की फिराक में है।

उनके पास से 32 बोर की पिस्टल, 4 कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। बाइक की जांच की जा रही है कि यह चोरी की है या नहीं।

यूपी आकर गलती हो गई:दिशा पाटनी के घर फायरिंग नहीं की, सिर्फ रेकी की, पैसे भी नहीं मिले

“यूपी आकर गलती हो गई। अब ऐसा काम नहीं करूंगा। मैंने तो दिशा पाटनी के घर फायरिंग नहीं की थी। सिर्फ रेकी कर रहा था। अरुण को एक महीने पहले से जानता हूं, जिसका एनकाउंटर हुआ। इन लोगों ने मेरे पैसे भी नहीं दिए।”

ये बातें बरेली पुलिस के एनकाउंटर में घायल हुए 25 हजार के इनामी रामनिवास ने दैनिक भास्कर से कहीं। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। बरेली पुलिस के मुताबिक, दिशा पाटनी के घर दो दिन यानी 11 और 12 सितंबर को फायरिंग हुई थी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *