Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे अखिलेश के सौतेले भाई:इंस्टाग्राम पर लिखा- सब अच्छा है; 10 दिन पहले स्वार्थी महिला कहा था

लखनऊ : सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के बीच सुलह हो गई है। अब प्रतीक पत्नी अपर्णा यादव को तलाक नहीं देंगे।

प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर खुद एक पोस्ट की। इंस्टाग्राम पर प्रतीक ने अपर्णा के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘All is Good यानी सब अच्छा है। चैंपियन वो होते हैं जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याओं को खत्म कर देते हैं। हम चैंपियंस का परिवार हैं।’

10 दिन पहले प्रतीक ने अपर्णा यादव को स्वार्थी महिला और बुरी आत्मा कहा था। इंस्टाग्राम पर 8 घंटे में तलाक को लेकर 2 पोस्ट किए थे।

प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर इंस्टाग्राम पर सुलह वाली पोस्ट लिखी। पत्नी अपर्णा के साथ फोटो भी अपलोड की है।

प्रतीक यादव ने बुधवार दोपहर इंस्टाग्राम पर सुलह वाली पोस्ट लिखी। पत्नी अपर्णा के साथ फोटो भी अपलोड की है।

अपर्णा इस वक्त भाजपा में हैं, और उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं। प्रतीक (38) ने अपर्णा (36) से 14 साल पहले लव मैरिज की थी। प्रतीक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। यानी अखिलेश यादव के सौतेले भाई। अपर्णा ने 2022 विधानसभा चुनाव से पहले अचानक सपा छोड़कर भाजपा जॉइन की थी।

प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर VIDEO शेयर किया

बोले- विवाद सुलझने से जिनकी जली वे भाड़ में जाएं

प्रतीक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- 19 जनवरी को मुझमें और पत्नी अपर्णा के बीच भयंकर और खतरनाक विवाद हुआ था। तब मैंने दो पोस्ट किए थे। अब हम दोनों ने मिलकर उस विवाद को सुलझा लिया है। जो इस विवाद के सुलझने और साथ आने से परेशान हैं, वे भाड़ में जाएं।

अपर्णा ने कहा था- कुछ लोग रिश्तों को तोड़ने की साजिश रच रहे

प्रतीक यादव के तलाक देने के ऐलान के बाद 22 जनवरी को अपर्णा यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने एक न्यूज चैनल को दिए बयान में कहा-

QuoteImage

राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन किसी दबाव से डरने वाली नहीं हूं और पूरी तरह मजबूत हैं। साजिश करने वालों का जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।QuoteImage

अपर्णा यादव ने कहा- मेरे और पति के बीच सब कुछ ठीक है। कुछ लोग सुनियोजित तरीके से रिश्तों में दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ लोग नहीं चाहते कि पारिवारिक रिश्ते मजबूत रहें।

जानबूझकर ऐसी परिस्थितियां बनाई जा रही हैं, जिससे मानसिक दबाव बढ़े और उन्हें सार्वजनिक जीवन से पीछे हटने पर मजबूर किया जा सके। यह सिर्फ पारिवारिक मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे राजनीतिक और सामाजिक दोनों तरह के कारण हैं।

उन्होंने कहा- लगातार सक्रिय रहने और अपने मुद्दों पर मजबूती से खड़े होने की वजह से वे कुछ लोगों की आंखों की किरकिरी बन गई हैं। जब आप किसी के दबाव में नहीं आते, तो आपको बदनाम करने की कोशिश की जाती है।

जो लोग इस पूरे विवाद के पीछे हैं, उनकी पहचान हो चुकी है। सही समय आने पर उन लोगों को सार्वजनिक रूप से सामने लाया जाएगा।

अपर्णा यादव ने कहा कि मैं मानसिक रूप से मजबूत हूं। जो लोग सोच रहे हैं कि ऐसी अफवाहों से मुझे कमजोर किया जा सकता है, वे गलतफहमी में हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *