Breaking
Sun. Mar 15th, 2026

लखनऊ में रिसॉर्ट से 88 सिलेंडर जब्त, FIR:कानपुर में एजेंसी पर हंगामा; मैनपुरी में गैस के चक्कर में सास-बहू में विवाद, थाने पहुंचा मामला

उत्तर प्रदेश : यूपी में LPG के लिए लोग परेशान हैं। छठे दिन भी गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हैं। बुकिंग के बाद भी लोगों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। कानपुर में सुबह 9 बजे एक एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखकर लोगों ने हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाकर शांत कराया।

वहीं, लखनऊ के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने शनिवार देर रात छापेमारी की। यहां से 88 गैस सिलेंडर बरामद किए। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों पर FIR दर्ज की गई है। गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया। कहा- मेरे घर मेहमान आए हैं। अब नाले की गैस से चाय बनाएंगे।

इधर, मैनपुरी में सास ने बहू से गैस का कम इस्तेमाल करने को कहा तो बहू थाने पहुंच गई। पुलिस से कहा कि उसने टीवी पर देखा है कि गैस की कोई कमी नहीं है। सास उसे परेशान करने के लिए किल्लत की बात कह रही है। उसे चूल्हे पर खाना बनाने के लिए मजबूर कर रही है। पुलिस का कहना है- बहू की शिकायत के बाद सास को बुलाया गया। दोनों को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया।

कानपुर में रविवार सुबह एजेंसी के बाहर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

कानपुर में रविवार सुबह एजेंसी के बाहर लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

गोंडा में ज्योति गैस एजेंसी के बाहर रविवार सुबह 200 मीटर की लंबी लाइन लग गई।

गोंडा में ज्योति गैस एजेंसी के बाहर रविवार सुबह 200 मीटर की लंबी लाइन लग गई।

गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया।

गोंडा में सपा नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर प्रदर्शन किया।

बलिया में एजेंसी के बाहर 100 मीटर लंबी लाइन

बलिया के बेल्थरा में एचपी गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए 100 मीटर लाइन लगी हुई है।

लोगों का कहना है कि वे रविवार तड़के से ही लाइन में लगे हैं, लेकिन सिलेंडर मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

आपूर्ति निरीक्षक विजय राय ने बताया- आज एजेंसी पर 522 एलपीजी गैस सिलेंडर बांटे जाएंगे।

कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा

कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भारत गैस एजेंसी पर रविवार सुबह गैस न मिलने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

सुबह 4 बजे से लाइन में लगे लोगों ने जब एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस देखा, तो जमकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।

मऊ में गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइन

मऊ में भारत गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। लोगों का कहना है कि वे दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *