Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

सेना की तैयारी कर रहे छात्र पर बिजली गिरी:गोरखपुर में मौके पर मौत; लखीमपुर में 30 मिनट ओले गिरे

गोरखपुर : यूपी में मौसम अचानक बदल गया है। लखनऊ समेत 8 जिलों में बारिश हुई। लखनऊ में सुबह साढ़े 7 बजे दिन में अंधेरा छा गया। फिर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लखीमपुर में 30 मिनट तक बारिश के साथ ओले गिरे। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

पीलीभीत में देर रात बारिश के साथ ओले गिरे। इससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई। गोरखपुर में सेना की तैयारी कर रहे छात्र पर आकाशीय बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई। युवक की पहचान चौरी-चौरा के छबैला टोला मुहम्मदपुर के सूरज सिंह के रूप में हुई।

सोमवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, जहां पारा 46.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आज 39 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का कहना है- पूरे यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने की संभावना है।

तस्वीरें देखिए-

लखीमपुर में तेज बारिश के साथ 20 मिनट तक ओले गिरे।

लखीमपुर में तेज बारिश के साथ 20 मिनट तक ओले गिरे।

लखीमपुर में लोग ओले को बाल्टी में भरते हुए नजर आए।

लखीमपुर में लोग ओले को बाल्टी में भरते हुए नजर आए।

बाराबंकी में सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।

बाराबंकी में सुबह तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई।

क्यों बदला मौसम?

लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया- बंगाल की खाड़ी की नमी से मौसम बदला है। यूपी में एक नया विक्षोभ और वेदर सिस्टम एक्टिव हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से पर्याप्त मात्रा में नमी लिए हुए पूर्वा हवा आ रही है। इससे लू का असर कुछ जिलों में कम पड़ सकता है। हालांकि, अगले 3-4 दिन बाद दोबारा तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस महीने के आखिरी तक पारा 47 डिग्री पार जाने का अनुमान है।

गोरखपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत

आकाशीय बिजली गिरने से सेना की तैयारी कर रहे युवक सूरज सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

आकाशीय बिजली गिरने से सेना की तैयारी कर रहे युवक सूरज सिंह की मौत के बाद रोते-बिलखते परिजन।

गोरखपुर के चौरीचौरा में आकाशीय बिजली गिरने से सेना की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी की मौत हो गई। युवक सोमवार को भोर में दौड़ने निकला था। युवक की पहचान छबैला टोला मुहम्मदपुर के सूरज सिंह के रूप में हुई। युवक की मौत की सूचना पर मंगलवार को चौरीचौरा विधायक ई. सरवन निषाद ने परिजनों से मुलाकात की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

अगले 2 दिन मौसम कैसा रहेगा

21 मई: पूरे यूपी में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। ओले भी गिरने की संभावना है।

22 मई: यूपी में बारिश की संभावना है। कहीं हल्की तो कहीं जोरदार बारिश हो सकती है। इसके अलावा तेज हवा चलेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *