Breaking
Wed. Feb 11th, 2026

CJI बोले-योगी देश के सबसे पावरफुल सीएम:ऐसा मुझे मंत्री मेघवाल ने बताया; इलाहाबाद की भूमि ही पावरफुल लोगों की

प्रयागराज : चीफ जस्टिस (CJI) बनने के बाद बीआर गवई शनिवार को पहली बार प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा, ‘अभी-अभी मंत्री मेघवाल जी ने बताया कि योगी जी इस देश के सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री हैं। इलाहाबाद की भूमि पावरफुल लोगों की है। योगी जी तो पावरफुल तो हैं ही।’

CJI ने इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का उद्घाटन किया। कहा- इस देश के आखिरी नागरिक तक पहुंचना हमारा मौलिक कर्तव्य है। जब तक बार और बेंच साथ में काम नहीं करते, तब तक हम न्याय के रथ को आगे नहीं बढ़ा सकते।

कार्यक्रम में सीएम योगी और केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। योगी ने कहा- महाकुंभ में इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी भूमिका रही। अगर कोर्ट कुंभ के पहले अगर किसी काम में स्टे कर देता तो यह सफलतापूर्वक संपन्न न हो पाता।

CJI बीआर गवई ने कहा- वकीलों के लिए इतनी बड़ी बिल्डिंग पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी।

CJI बीआर गवई ने कहा- वकीलों के लिए इतनी बड़ी बिल्डिंग पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी।

इतनी बड़ी बिल्डिंग वकीलों के लिए वर्ल्ड में नहीं- CJI

CJI ने कहा- आज इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुत अच्छा उदाहरण दिया है, जिसे हम रोल मॉडल बोल सकते हैं। मेरे नॉलेज में इतनी बड़ी इमारत वकीलों के लिए पूरे वर्ल्ड में भी नहीं होगी। यहां वादकारियों का भी ख्याल रखा गया। बगल के भूखंड में वादकारियों के लिए कुछ प्लानिंग है, जहां बच्चे लेकर आने वाली महिलाओं के लिए क्रेच भी बनेगा। यानी वर्किंग महिला के बच्चों के लिए देखरेख की व्यवस्था की जाएगी।

योगी बोले- महाकुंभ में हाईकोर्ट की भूमिका का धन्यवाद करता हूं।

योगी बोले- महाकुंभ में हाईकोर्ट की भूमिका का धन्यवाद करता हूं।

वकीलों के एसी चेंबर आप लोगों को ठंडा करेंगे- योगी

योगी ने कहा- याद कीजिए इसी इलाहाबाद हाईकोर्ट में 2017 में PM मोदी का आगमन हुआ था। उन्होंने कहा था- सुशासन की पहली शर्त है- रूल ऑफ लॉ। यानी कानून का शासन। इसमें बार और बेंच के साथ-साथ वादकारी का भी महत्व है।

प्रयागराज धर्म, ज्ञान और न्याय की भूमि के रूप में देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करता है। महाकुंभ में कौन सा व्यक्ति होगा, जिसने त्रिवेणी में डुबकी लगाकर अपनी विरासत के साथ जोड़ने में गौरव की अनुभूति न की हो।

6 साल पहले गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने मल्टीलेवल पार्किंग बनाई था। मगर, यह नहीं चली नहीं। मैंने कहा- चलेगी भी नहीं। सबसे पहले ऊपर के दो फ्लोर कॉमर्शियल कर दीजिए। इसके बाद मैं आपसे बात करूंगा। अब वहां कॉम्पलेक्स फुल है। यहां पर मल्टीलेवल पार्किंग के साथ-साथ वकीलों को चेंबर दिए गए हैं। वकीलों के ये एसी चेंबर आप लोगों को भी ठंडा करेंगे।

जल्दी काम करना सीएम योगी से सीखें- अर्जुन राम मेघवाल

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- महाकुंभ की शानदार व्यवस्था के लिए योगी जी की प्रशंसा करता हूं।

अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- महाकुंभ की शानदार व्यवस्था के लिए योगी जी की प्रशंसा करता हूं।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने कहा- ये इज ऑफ लिविंग की व्यवस्था हैं। पार्किंग को लेकर होने वाले विवाद अब कम हो जाएगा। सबसे जल्दी काम करना सीखना हो तो सीएम योगी से सीख सकते हैं। महाकुंभ में शानदार कोआर्डिनेशन के लिए सीएम योगी की प्रशंसा करता हूं।

बिल्डिंग का सदुपयोग कीजिए- जस्टिस विक्रम नाथ

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने कहा- इलाहाबाद बार एसोसिएशन बहुत अच्छा है। सुप्रीम कोर्ट भी नहीं समझ पाता है कि यहां काम कैसे होता है। इस बिल्डिंग का पूरा सदुपयोग कीजिएगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *