Breaking
Thu. Feb 12th, 2026

यौन शोषण मामले में क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर हाई कोर्ट से राहत

  • हाईकोर्ट बोला- एक-दो दिन मूर्ख बनाया जा सकता है, 5 साल नहीं
हाईकोर्ट ने यौन शोषण केस में क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। - Dainik Bhaskar

प्रयागराज: क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा- आपको एक दिन, दो दिन के लिए मूर्ख बनाया जा सकता था। मगर 5 साल के रिश्ते के लिए किसी को पांच साल तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकता। अपने ऊपर दर्ज यौन उत्पीड़न की एफआईआर के खिलाफ यश दयाल ने याचिका दाखिल की थी।

मंगलवार को न्यायमूर्ति सिद्धार्थ वर्मा व अनिल कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। कोर्ट ने यश दयाल के विपक्षी पार्टी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। क्रिकेटर पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों की मुलाकात लगभग पांच साल पहले हुई थी।

दरअसल, 27 वर्षीय दयाल के खिलाफ 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम पुलिस स्टेशन में बीएनएस की धारा 69 (धोखे से यौन संबंध बनाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी।

विपक्षियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब : यश दयाल के वकील गौरव त्रिपाठी ने बताया- यौन शोषण की एफआईआर के खिलाफ क्रिकेटर ने कोर्ट में चैलेंज किया था। मैंने ही याचिका दाखिल की थी। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। विपक्षी को नोटिस जारी कर बुलाया गया है। उनका जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। मामले में अब अगली सुनवाई 4-6 हफ्ते में होगी।

यश दयाल ने प्रयागराज पुलिस से की थी शिकायत

IPL चैंपियन RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने यौन शोषण का आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ प्रयागराज पुलिस में शिकायत दी थी। पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार से कहा- जिस युवती ने मुझ पर आरोप लगाया है, वो गलत है। मुझे फंसाया जा रहा है।

युवती ने मेरा आईफोन और लैपटॉप चोरी कर लिया है। जबरन शादी का दबाव बना रही है। उसने इलाज के बहाने मुझसे पैसे लिए। मैंने जब उससे पैसे वापस मांगे तो वह शादी का दबाव बनाने लगी।

मामले की जांच कर रहे खुल्दाबाद इंस्पेक्टर सुरेंद्र वर्मा का कहना है कि शिकायत पर जांच की जा रही है। अभी FIR दर्ज नहीं की गई है। सबूत मांगे गए हैं। क्रिकेटर ने 8 जुलाई को प्रयागराज पुलिस को शिकायत दी थी।

यश दयाल ने खुद पर FIR होने के एक दिन बाद 8 जुलाई को गाजियाबाद पुलिस को जवाब भेजा। डेढ़ पेज के जवाब में लिखा- मेरी युवती से सिर्फ दोस्ती थी। इसके अलावा कोई संबंध नहीं थे। शादी का कोई वादा नहीं किया था, न ही शादी की कोई बात हुई थी।

युवती की ओर से कराई गई FIR पढ़िए…

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैं इंदिरा नगर के एक अपार्टमेंट में रहती हूं। मेरी शिकायत यश दयाल के खिलाफ है, जो कि एक क्रिकेटर हैं। मैं उनके साथ पिछले 5 साल से रिलेशन में थी। यश ने शादी का झूठा वादा कर मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मुझे अपने परिवार से मिलवाया।

उन्होंने मुझे बहू के समान दर्जा दिया। मैंने इस रिश्ते को पूरी सच्चाई और समर्पण के साथ निभाया। लेकिन, सच्चाई यह थी कि उन्होंने इस रिश्ते को सिर्फ शारीरिक और भावनात्मक शोषण के लिए इस्तेमाल किया। जब भी मैंने यश की धोखेबाजी और दूसरी लड़कियों से संबंध पर बात की। तो उन्होंने मेरे साथ शारीरिक हिंसा की।

फिर माफी मांगकर मुझे बहलाया। लेकिन इस व्यवहार से मैं इमोशनली टूट गई। मेरा कॉन्फिडेंस कमजोर हो गया। उसने मुझे इकॉनामिकली और मेंटली अपने पर निर्भर कर लिया।

पीड़ित युवती का दावा है कि यह तस्वीर गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान की है। इसमें वो यश दयाल के साथ हैं।

पीड़ित युवती का दावा है कि यह तस्वीर गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान की है। इसमें वो यश दयाल के साथ हैं।

युवती बोली- मैंने कई बार सुसाइड की कोशिश की

मैं लंबे समय तक डिप्रेशन में रही। मैंने अपना इलाज भी करवाया। लेकिन नार्मल जिंदगी जीना मुश्किल हो गया है। मैंने कई बार सुसाइड की भी कोशिश की। क्योंकि मैं मेंटल पेन नहीं झेल पा रही हूं। लेकिन यश और इनका परिवार झूठी सांत्वना देते रहे कि इस घर में तुम ही आओगी और बहलाते रहे।

पीड़िता ने एफआईआर में लिखा- मुझे यह भी पता चला कि मेरे साथ रहते हुए यश अन्य लड़कियों के साथ भी रिश्ते में थे। यह जानकर गहरा मानसिक आघात लगा। मैं पूरी तरह से टूट गई। मैंने मुश्किल से खुद को संभाला। मैंने सब कुछ भगवान के इंसाफ पर छोड़ दिया।

लेकिन, सारा सच जानने के बाद मुझे सच और आत्मसम्मान के लिए लड़ना आवश्यक हो गया। मैं नफरत नहीं सिर्फ न्याय मांग रही हूं। मेरी आवाज सुनी जाए। जब सिस्टम सच के साथ खड़ा होता है, तब हर चुप रहने वाली लड़की को ताकत मिलती है। मेरे पास आवश्यक साक्ष्य (चैट, वीडियो, कॉल फोटो) भी हैं, जो हमारे रिश्ते को दिखाते हैं। मैं उन्हें दिखाने के लिए तैयार हूं।

पहले भी विवादों में रहे यश दयाल

यश दयाल ने 2 साल पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुस्लिम विरोधी स्टोरी लगाई थी। विवाद बढ़ने पर उन्होंने स्टोरी डिलीट कर दी। बाद में दयाल ने सफाई में कहा था- ‘मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से 2 स्टोरी पोस्ट की गई, लेकिन मैं बताना चाहूंगा कि दोनों स्टोरी मैंने पोस्ट नहीं की थी।’

यश दयाल ने इस पोस्ट के जरिए विवाद पर सफाई दी थी।

यश दयाल ने इस पोस्ट के जरिए विवाद पर सफाई दी थी।

IPL विजेता 2 टीमों का हिस्सा रहे दयाल

यश दयाल IPL में अपने वैरिएशन के लिए जाने जाते हैं। प्रयागराज के रहने वाले दयाल नई गेंद और डेथ ओवर्स की गेंदबाजी में माहिर हैं। वे IPL में अब तक 43 विकेट ले चुके हैं। दयाल 2 अलग-अलग टीम से IPL टाइटल जीत चुके हैं।

  • 2022 में गुजरात टाइटंस की ओर से पहली बार IPL चैंपियन बने। जब गुजरात ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया था।
  • 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से दूसरी बार IPL चैंपियन बने। बेंगलुरु ने पंजाब को 6 रन से हराकर खिताब जीता था।

IPL में 5 छक्के खाने के बाद चर्चा में आए थे दयाल

यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया।

2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का ईनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए 13 विकेट लिए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *