Breaking
Fri. Mar 6th, 2026

राहुल गांधी को दादा फिरोज का खोया ड्राइविंग लाइसेंस मिला:मां-बहन को तुरंत व्हाट्सऐप किया, रायबरेली में एक परिवार ने सहेजकर रखा था

रायबरेली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर थे। राहुल को उनके दादा और पूर्व सांसद फिरोज गांधी का दशकों पहले खोया हुआ ड्राइविंग लाइसेंस सौंपा गया। जिसे देखकर राहुल भावुक हो उठे। राहुल ने लाइसेंस को बड़े गौर से देखा और तुरंत उसकी तस्वीर अपने मोबाइल से अपनी मां सोनिया गांधी और बहन प्रियंका गांधी को वॉट्सऐप के जरिए भेजी।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, लाइसेंस को रायबरेली में एक परिवार ने सहेज कर रखा था। राहुल ने मंगलवार को रायबरेली प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। आयोजन समिति के सदस्य विकास सिंह ने राहुल गांधी को मंच पर फिरोज गांधी का लाइसेंस सौंपा।

विकास सिंह ने बताया- कई साल पहले रायबरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके ससुर को यह ड्राइविंग लाइसेंस मिला था। उन्होंने इसे सुरक्षित रखा और उनके निधन के बाद उनकी पत्नी ने भी इसे संभालकर रखा।

विकास ने कहा-

QuoteImage

परिवार इस दस्तावेज को एक अमानत मानता था, जिसे सही समय पर गांधी परिवार को लौटाना उनका नैतिक कर्तव्य था। जब हमें पता चला कि राहुल गांधी रायबरेली आ रहे हैं, तो हमने तय किया कि यह अमानत उन्हें सौंप दी जाए।QuoteImage

फिरोज गांधी का जन्म दिसंबर 1912 में हुआ था। उन्होंने देश के पहले लोकसभा चुनाव 1952 में रायबरेली से जीत दर्ज की थी। वह देश की पहली प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पिता थे। 7 सितंबर 1960 को फिरोज गांधी का निधन हो गया था।

रायबरेली और गांधी परिवार के बीच गहरा जुड़ाव है। फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी के बाद सोनिया गांधी ने यहां चुनाव जीते। अब राहुल गांधी सांसद हैं।

राहुल बोले- मोदी सरकार गरीबों को भूखा मारना चाहती

राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद राहुल ने चौपाल लगाई और मनरेगा मजदूरों से बात की।

कहा- नरेंद्र मोदी सारा पावर अपने हाथों में लेकर गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मनरेगा से गांधी जी का नाम हटाकर उनका अपमान किया है। मगर मुख्य बात नाम बदलने की नहीं है। हमारी गरीब जनता को जो सुरक्षा दी गई थी, उसे मोदी सरकार ने खत्म कर दिया है।

एक तरफ हम जनता की रक्षा कर रहे हैं, दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी देश का पूरा धन खींचकर अंबानी और अडाणी के हाथों में दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में मनरेगा को बचाने का आंदोलन कर रही है। हम मजदूरों की रक्षा के लिए मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

राहुल ने

राहुल सोमवार देर रात रायबरेली पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद राहुल गांधी अब तक 5 बार रायबरेली आ चुके हैं। यह उनका छठा दौरा है। इससे पहले, राहुल 10 सितंबर 2025 को रायबरेली दौरे पर आए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *